Krishna Nagar (Delhi) Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार (8 फरवरी) को आए। कृष्णा नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के डॉ अनिल गोयल ने जीत दर्ज की। उन्होंने 19,498 मतों से आम आदमी पार्टी के विकास बग्गा को हराया। कांग्रेस की टिकट पर गुरचरण सिंह राजू मैदान में थे। चुनाव आयोग के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के डॉ अनिल गोयल को 75,922 वोट मिले। विकास बग्गा को 56,424 वोट मिले। कांग्रेस के गुरुचरण सिंह राजू को 9393 वोट मिले।
Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here
भाजपा उम्मीदवार अनिल गोयल शुरुआत से ही आगे थे। 8 राउंड के बाद अनिल गोयल 16241 मतों से आगे थे। 5 राउंड के बाद अनिल गोयल 7179 मतों से आगे थे। 4 राउंड के बाद अनिल गोयल 7488 मतों से आगे थे। 3 राउंड की काउंटिंग के बाद अनिल गोयल 6325 मतों से आगे थे। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद अनिल गोयल 2250 मतों से आगे थे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे
पार्टी | उम्मीदवार | वोट | जीते / हारे |
आप | विकास बग्गा | 56,424 | हारे |
बीजेपी | डॉ अनिल गोयल | 75,922 | जीते |
कांग्रेस | गुरुचरण सिंह राजू | 9393 | हारे |
डॉ. हर्षवर्धन रहे हैं विधायक
कृष्णा नगर शुरुआती समय से ही बीजेपी का गढ़ रही। लेकिन आम आदमी पार्टी के उदय के बाद यहां उसका कब्जा हो गया। 1993 से लेकर 2013 तक यहां से बीजेपी के डॉ. हर्षवर्धन चुनाव जीतते रहे। हालांकि 2014 में उनके सांसद बन जाने के बाद 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में यहां आप ने जीत दर्ज की।
कृष्णा नगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2015
साल 2015 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कृष्णा नगर से आप की ओर से एस के बग्गा चुनाव लड़ रहे थे। जबकि बीजेपी की ओर से पूर्व आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की उपराज्यपाल रहीं किरण बेदी उम्मीदवार थी। वहीं कांग्रेस की ओर से बंसी लाल प्रत्याशी थे। बग्गा को 65,919 वोट मिले। जबकि किरण बेदी को 63,642 मत मिले। बंसी लाल को 6,189 वोट मिले।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट | जीते / हारे |
आप | एस के बग्गा | 65,919 | जीते |
बीजेपी | किरण बेदी | 63,642 | हारे |
कांग्रेस | बंसी लाल | 6,189 | हारे |
कृष्णा नगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2020
साल 2020 के चुनाव में यहां से आप के एस के बग्गा ने दूसरी बार जीत दर्ज की। बग्गा को 72,111 वोट मिले। जबकि बीजेपी के अनिल गोयल को 68,116 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के अशोक कुमार वालिया को 5,079 वोट मिले।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
आप | एस के बग्गा | 72,111 | जीते |
बीजेपी | अनिल गोयल | 68,116 | हारे |
कांग्रेस | अशोक कुमार वालिया | 5,079 | हारे |