Kondli (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार (8 फरवरी) को आए। कोंडली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज की। यहां से भाजपा ने आप की बागी प्रियंका गौतम को टिकट दिया था। जबकि कांग्रेस ने अक्षय कुमार को प्रत्याशी बनाया था। आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को 61792 वोट मिले। भाजपा की प्रियंका गौतम ने 55499 वोट हासिल किए। कांग्रेस के अक्षय कुमार को 7230 वोट मिले।
Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here
चुनाव आयोग के अनुसार कोंडली से 12 में से 12 राउंड की काउंटिंग के बाद आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने 6293 मतों से भाजपा की प्रियंका गौतम को हराया। 7 राउंड की काउंटिंग के बाद कुलदीप कुमार 14679 मतों से आगे थे। 3 राउंड की काउंटिंग के बाद कुलदीप कुमार 4954 मतों से आगे थे। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा की प्रियंका गौतम 1014 मतों से आगे थीं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीत / हार |
| आप | कुलदीप कुमार | 61792 | जीत |
| बीजेपी | प्रियंका गौतम | 55499 | हार |
| कांग्रेस | अक्षय कुमार | 7230 | हार |
आप से भाजपा में शामिल हुई प्रियंका
कुलदीप कुमार आम आदमी पार्टी के मजबूत नेता माने जाते हैं। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में कुलदीप कुमार को आप ने पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया था। वहीं प्रियंका ने बीते साल दिसंबर में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। वो वर्तमान में कोंडली नगर से पार्षद भी हैं।
कोंडली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020
साल 2020 की बात करें तो आप ने कुलदीप कुमार को उम्मीदवार बनाया था। कुलदीप को 68,348 वोट मिले और उनको 17,907 वोटों से जीत मिली। जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के राज कुमार को 50,441 वोट मिले। वही तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अमरीश सिंह गौतम रहे। गौतम को 5,861 वोट मिले।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीत / हार |
| आप | कुलदीप कुमार | 68,348 | जीत |
| बीजेपी | राज कुमार | 50,441 | हार |
| कांग्रेस | अमरीश सिंह गौतम | 5,861 | हार |
कोंडली विधानसभा चुनाव परिणाम 2015
साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोंडली से आप के मनोज कुमार को जीत मिली। मनोज को 63,185 वोट मिले। जबकि बीजेपी के हुकम सिंह को 38,426 वोट मिले। तीसरे पर कांग्रेस के अमरीश सिंह गौतम को 13,562 वोट मिले।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीत / हार |
| आप | मनोज कुमार | 63,185 | जीत |
| बीजेपी | हुकम सिंह | 38,426 | हार |
| कांग्रेस | अमरीश सिंह गौतम | 13,562 | हार |
