‘किस ऑफ लव प्रोटेस्ट’ के दो आयोजकों को ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ा गया है। इनके साथ छह और लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि फेसबुक और अन्य सोशल वेबसाइट्स के जरिए चलाए जा रहे इस सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ सायबर पुलिस ने किया।
मोरल पुलिसिंग के विरोध में पिछले साल केरल में किस ऑफ लव कैंपेन चलाया गया था। इस कैंपेन के तहत खुले आम सार्वजनिक जगहों पर किस करके नैतिकता के कथित ठेकेदारों का विरोध किया गया था। राहुल पशुपालन और उनकी पत्नी रश्मि नायर इस कैंपेन के मुख्य आयोजक थे। गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में ये दोनों भी शामिल हैं।
कोच्चि में पार्कों या सार्वजनिक स्थानों पर किस करने को लेकर कुछ प्रेमी जोड़ों को शर्मिंदा किया गया था और उनकी पिटाई भी की गई थी। पिछले साल अक्टूबर में मलयालम न्यूज चैनल जय हिंद टीवी द्वारा यह रिपोर्ट दिखाई गई थी। इसके बाद मोरल पुलिसिंग का विरोध करने के लिए ‘किस ऑफ लव’ कैंपेन शुरू हुआ था। पहली बार 2 नवंबर को कोच्चि में यह कैंपेन चलाया गया। इसके बाद कोलकाता, दिल्ली समेत देश के तमाम बड़े शहरों में इसे दोहराया गया। कोलकाता होते हुए राजधानी दिल्ली पहुंच गया।
