Farmer Protest: पिछले 8 महीनों से किसानों का प्रदर्शन शंभू बॉर्डर पर जारी था। इन किसानों ने दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की, तो हरियाणा पुलिस की इनसे भिड़ंत हो गई। किसानों ने पुलिस द्वारा बनाया गया सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। गुस्से में किसानों ने सारी बैरिकेडिंग तोड़कर टीन की छत पर चढ़ गए और उन्हें पीछे खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

दरअसल, किसानों और पुलिस के बीच हुए टकराव चलते शंभू बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं प्रशासन ने स्कूल बंद कर दिए और इंटरनेट की सर्विसेज भी ठप कर दी हैं, जिसके बाद किसान नेता पंढेर का बातचीत वाला बयान सामने आया।

आज की बड़ी खबरें

केंद्र सरकार से बातचीत को तैयार किसान

शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच हुए टकराव को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर ने कहा कि वे नहीं चाहते कि स्कूल या इंटरनेट बंद हो, इसलिए वे केंद्र सरकार से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार की तरफ से बातचीत में कृषि मंत्री हों।

किसान आंदोलन में क्या-क्या हुआ?

किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को कल यानी शनिवार तक का समय दिया गया है। इसके बाद रविवार से फिर दिल्ली कूच की कोशिश शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ टकराव में 8 लोग घायल हुए हैं और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

किसानों के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार क्यों? – पंढ़ेर

किसान नेता ने कहा कि भारत सरकार ने हमें रोकने के लिए बल का प्रयोग किया, हम निहत्थे थे। हमने अनुशासन के साथ 101 लोगों का अपना प्रतिनिधिमंडल भेजा। पंढ़ेर ने कहा कि हमें पता था कि हम बैरिकेडिंग पार नहीं कर पाएंगे, लेकिन फिर भी हमने अपना मार्च शुरू किया। उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी से ये पूछना चाहते हैं कि हमारे साथ दुश्मन जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

किसान संगठनों में फूट? दिल्ली चलो प्रोटेस्ट से किसने बनाई दूरी

कृषि मंत्री ने याद दिलाई सरकार की गारंटी

किसानों और पुलिस के बीच टकराव के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कहा कि सरकार किसानों की हितैषी है। उन्होंने कहा कि किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत ही खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का हित मोदी सरकार की गारंटी है।

गौरतलब है कि दिल्ली मार्च शुरू होने के करीब साढ़े तीन घंटे बाद किसान शंभू बॉर्डर से पीछे हट गए थे। किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर ने कहा कि पुलिस से झड़प में कई किसान घायल हुए हैं, जिसमें 2 गंभीर घायल हैं, उन्होंने किसानों पर पुलिस के बल प्रयोग को लेकर सरकार पर हमला बोला है। किसान आंदोलन की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।