सोशल मीडिया पर इस समय केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। असल में दिवाली के मौके पर केंद्रीय मंत्री अरुणाचल प्रदेश के बुमला पहुंचे थे। वहां पर उनकी मुलाकात अचानक से चीनी सैनिकों से हो गई। उस मुलाकात के दौरान किरण रिजिजू ने चीनी सैनिकों से सवाल जवाब कर लिए, उन्होंने पूछा कि क्या हाई एल्टीट्यूड में उन्हें कोई प्रॉबलम होती है, क्या उनके पास ऑक्सीजन का सिलेंडर होता है।

चीनी सैनिकों ने रिजिजू को क्या बताया?

बड़ी बात यह रही भारतीय सैनिकों के माध्यम से ही केंद्रीय मंत्री यह बातचीत चीनी सैनिकों के साथ कर रहे थे। उस बातचीत के दौरान चीनी सैनिकों ने बताया कि उन्हें अब मौसम की आदत हो चुकी है और वे इसमें पूरी तरह ढल गए हैं। अब रिजिजू का यह अंदाज, उनके सवाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।

जवानों के साथ मनी मंत्रियों की दिवाली

वैसे मोदी सरकार के कई मंत्री इस बार सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाने गए थे। राजनाथ सिंह ने असम के तेजपुर में सैनिकों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो इस बार गुजरात के कच्छ पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने ना सिर्फ सैनिकों को दिवाली की मिठाई खिलाई बल्कि उनकी तरफ से एक संबोधन भी दिया गया। उस संबोधन में उन्होंने देश के दुश्मनों को टारगेट किया, पाकिस्तान और चीन को आईना दिखाने का काम किया और अपनी सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में काफी विस्तार से बताया।

पीएम मोदी ने क्या संदेश दिया?

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में एक ऐसी सरकार है जो देश की सीमा के एक इंच से भी समझौता नहीं कर सकती है… इसलिए आज जब हमें ये जिम्मेदारी मिली है, तो हमारी नीतियां हमारी सेनाओं के संकल्पों के हिसाब से बनती हैं। हम दुश्मन की बातों पर नहीं, हमारी सेनाओं के संकल्पों पर भरोसा करते हैं। इसके ऊपर पीएम मोदी ने पूरे देश की तरफ से भी जवानों को दिवाली की बधाई देने का काम किया। उनके मुताबिक देश सेवा करने का मौका भी सभी को नहीं मिलता है, यह अवसर तप से हाथ लगता है। इस बारे में विस्तार से बात करते हुए पीएम मोदी ने बोला कि मेरी इन शुभकामनाओं में आपके प्रति 140 करोड़ देशवासियों का कृतज्ञ भाव भी शामिल है और उनका आभार भी शामिल है।