Kiren Rijiju: अल्पसंख्यकों को लेकर केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं मुसलमानों से कहना चाहता हूं कि पिछले 60 साल में आपको गरीब किसने बनाया। कांग्रेस पार्टी ने बनाया। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि आज पीएम मोदी आपके लिए बैंक अकाउंट खोल रहे हैं, आपके लिए घर बना रहे हैं और पानी-बिजली भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह भारतीयों के साथ में एक जैसा व्यवहार करते हैं।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह फायदा हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध सभी को जाता है। तो सारा मुसलमानों का वोट कांग्रेस को क्यों पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अल्पसंख्यक मंत्रालय का मुखिया होने के नाते यह पूछना चाहता हूं कि हम सबको बराबर देख रहे हैं। तो विशेष कर पूरा पैकेज करके मुसलमानों का वोट कांग्रेस और उनके पक्ष में क्यों जाना चाहिए। यह गलत बात है और एक समुदाय का दुरुपयोग करना ठीक बात नहीं है।
किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को दी चेतावनी
किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं फिर से कांग्रेस को चेतावनी देता हूं कि मुसलमानों को वोटबैंक मत बनाओ। यह वोट बैंक बना-बना कर मुसलमानों की हालत कांग्रेस पार्टी ने खराब की है। हम लोग इसको बदलेंगे। अभी हमारा अल्पसंख्यकों का वोट जो कांग्रेस को पिछली बार मिला है। वो इस बार नहीं होगा। पूरे क्लियर मैसेज के साथ में हम लोगों के पास में जाएंगे। बता दें कि किरेन रिजिजू ने मुंबई में पवित्र चैत्यभूमि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर स्मारक का दौरा किया और भारतीय संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
वक्फ संशोधन विधेयक के बारे में रिजिजू ने क्या कहा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन भिक्षुओं और समुदाय के लोगों से बात करना एक काफी बढ़िया एक्सपीरियंस था। वह उनकी विरासत और बुद्ध की शिक्षाओं, करुणा, शांति और आत्मज्ञान के रास्ते को आगे बढ़ाते हैं। किरेन रिजिजू यह भी कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर बनी जॉइंट पॉर्लियामेंट्री कमेटी (JPC) को करोड़ों की संख्या में सिफारिशें मिली हैं और कुछ लोग विधेयक के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं।