Kirari (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई है। पार्टी के कई बड़े दिग्गज चुनाव हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) भी अपनी सीट नहीं बचा पाए।

हालांकि, राजधानी की 70 विधानसभा सीटों में से एक किराड़ी विधानसभा सीट भी है, जहां के नतीजे कुछ अलग रहे। बता दें कि किराड़ी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अनिल झा ने बड़ी जीत हासिल की है।

इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बजरंग शुक्ला को उम्मीदवार घोषित किया था, जबकि आप (AAP) से अनिल झा और कांग्रेस (Congress) से राजेश गुप्ता मैदान में थे। कराड़ी सीट पर कुल 23 राउंड में वोटों की गिनती थी। दोपहर 2 बजे तक सभी रांउड की गिनती पूरी हुई, जिसमें अनिल झा ने भारी मतों के साथ जीत को अपने नाम किया है।

अनिल झा को कुल 1,05,780 कुल वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के बजरंग शुक्ला ने 83,909 वोट हासिल किए और कांग्रेस के राजेश गुप्ता को कुल 6,864 वोटों के साथ संतुष्ट होना पड़ा।

यहां देखें किराड़ी विधानसभा सीट पर पल-पल के अपडेट

समयआप से अनिल झाबीजेपी से बजरंग शुक्लाकांग्रेस से राजेश गुप्ता
सुबह 9 बजे4015 कुल वोट4,177 कुल वोट (162 वोटों से आगे)477 कुल वोट
सुबह 9:30 बजे7,738 कुल वोट8,028 कुल वोट (290 वोटों से आगे)
776 कुल वोट
सुबह 10 बजे17,038 कुल वोट (1,328 वोटों से आगे)15,710 कुल वोट1,523 कुल वोट
सुबह 10:30 बजे31,897 कुल वोट (5,063 वोटों से आगे)26,834 कुल वोट2,185 कुल वोट
सुबह 11 बजे35,928 कुल वोट (5,860 वोटों से आगे)30,068 कुल वोट2,321 कुल वोट
दोपहर 12 बजे60,582 कुल वोट (13,764 वोटों से आगे)46,818 कुल वोट4,073 कुल वोट
दोपहर 12:30 बजे70,674 कुल वोट (16,799 वोटों से आगे)53,875 कुल वोट5,146 कुल वोट
दोपहर 1:30 बजे1,00,477 कुल वोट (23,935 वोटों से आगे)76,542 कुल वोट6,633 कुल वोट
दोपहर 2 बजे1,05,780 कुल वोट (21,871 वोटों से जीते)83,909 कुल वोट6,864 कुल वोट

बता दें कि किराड़ी सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। अब तक यहां चार बार चुनाव हो चुके हैं। इन चार चुनावों में दो बार भाजपा, तो दो बार आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। किराड़ी से वर्तमान विधायक आप के ऋतुराज गोविंद हैं।

किराड़ी विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम

बता दें कि साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में किराड़ी से आप के ऋतुराज गोविंद लगातार दूसरी बार विधायक बने थे। ऋतुराज ने भाजपा के अनिल झा को 5,654 वोट से पटखनी दी थी। आप उम्मीदवार को 86,312 वोट जबकि दूसरे नंबर पर रही भाजपा को 80,658 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कैंडीडेट कौशल मिश्रा को 1830 वोट मिले थे। इन सब से अलग किराड़ी सीट पर 1068 लोगों ने NOTA का बटन दबाया था।

किराड़ी विधानसभा चुनाव परिणाम

वहीं, साल 2015 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने किराड़ी सीट पर जीत हासिल की थी। उस समय भी पार्टी ने ऋतुराज गोविंद को मैदान में उतारा था और उन्होंने अनिल झा को आसान मुकाबले में 45,172 मतों के अंतर से हरा दिया था। आप कैंडीडेट को 97,727 और भाजपा उम्मीदवार को 52,555 वोट मिले थे। कांग्रेस के प्रत्युष कांत को 2086 वोटों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

किराड़ी विधानसभा के तहत किराड़ी, प्रेम नगर, मुबारकपुर, निठारी और अमन विहार वार्ड आते हैं। पांच वार्ड में से दो पर आम आदमी पार्टी और तीन पर भाजपा के पार्षद हैं।