Khair UP upChunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की सियासत के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है क्योंकि आज यानी 23 नवंबर को यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इन 9 सीटो में एक सीट अलीगढ़ लोकसभा के अंतर्गत आने वाली खैर विधानसभा सीट है। खैर सीट बीजेपी के लिए पिछले दो बार से जीत लेकर आई है वहीं, अब भाजपा ने इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगा दी है।
बता दें कि खैर विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी थी। इस सीट पर कुल 31 राउंड में वोटों की गिनती होनी थी, जिनमें शुरुआत से ही भाजपा के सुरेंद्र दिलेर ने बढ़त बनाई हुई थी। अब, दोपहर 2 बजे तक सुरेंद्र दिलेर ने खैर सीट को अपने नाम कर लिया है। 31 राउंड की गिनती पूरी होने के साथ ही सुरेंद्र दिलेर ने कुल 1,00,181 मत हासिल किए हैं।
खैर विधानसभा सीट पर कौन-कौन था प्रत्याशी
खैर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से बीच एक गठबंधन है। समाजवादी पार्टी ने यहां से डॉक्टर चारू कैन को चुनावी मैदान में उतारा था। दूसरी ओर बीजेपी ने जाट उम्मीदवार सुरेंद्र दिलेर को टिकट दिया था। इसके अलावा बीएसपी ने यहां से डॉक्टर पहल सिंह को चुनाव में मौका दिया था।
कैसे रहे खैर विधानसभा सीट 2024 के नतीजे?
| समय | BJP से सुरेंद्र दिलेर | BSP से डॉक्टर पहल सिंह | Samajwadi Party से डाक्टर चारू कैन | 
| सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक | 3447- कुल वोट ( 1,709 वोटों से आगे) | 448- कुल वोट | 1,738- कुल वोट | 
| सुबह 10 बजे तक | 9,992- कुल वोट (4,130 वोटों से आगे) | 2,209- कुल वोट | 5,862- कुल वोट | 
| सुबह 11 बजे तक | 21,514- कुल वोट (10,586 वोटों से आगे) | 4,143- कुल वोट | 10,928- कुल वोट | 
| सुबह 11:30 बजे तक | 34,915- कुल वोट (17,106 वोटों से आगे) | 61,48 कुल वोट | 20,693- कुल वोट | 
| दोपहर 1 बजे तक | 65,712- कुल वोट (27,830 वोटों से आगे) | 8,996 कुल वोट | 37,882 कुल वोट | 
| दोपहर 2 बजे तक | 98,031 कुल वोट (37,105 वोटों से आगे) | 13,259 कुल वोट | 60,926 कुल वोट | 
| दोपहर 2 बजकर 8 मिनट तक | 1,00,181 कुल मत (38,393 वोटों से जीते) | 13,365 कुल वोट | 61,788 कुल वोट | 
बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आने वाली यह सीट जाट बहुल सीट मानी जाती है। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने अपने दल के प्रत्याशियों कि लिए जमकर चुनाव प्रचार किया था। सीएम योगी ने तो यहां पर रोड शो भी किया था। अब यह देखना होगा कि यहां वोटर्स किस सीट के प्रत्याशी को पसंद करते हैं।
खैर विधानसभा सीट पर 2022 में किसकी हुई थी जीत
खैर विधानसभा सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी और तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय लोकदल रहा था। बीजेपी प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकी को 139643 वोट मिले थे, जबकि बीएसपी प्रत्याशी को डॉ. चारू कैन को 65302 को वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर आरएलडी के भगवती प्रसाद को 41644 वोट मिले थे।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे | 
| BJP | अनूप प्रधान वाल्मीकी | 139643 | जीते | 
| Samajwadi Party | डॉ. चारू कैन | 65302 | हारे | 
| RLD | भगवती प्रसाद | 41644 | हारे | 
खैर विधानसभा सीट पर 2017 में किसकी हुई थी जीत
खैर विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो यह सीट बीजेपी के नेता अनूप वाल्मीकी ने जीती थी। दूसरे नंबर पर बीएसपी और तीसरे नंबर पर आरएलडी रही थी। बीजेपी प्रत्याशी को 124198 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीएसपी के राकेश कुमार को 53477 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर आरएलडी नेता ओम पाल सिंह को 41888 वोट मिले थे।
