कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Elections) के लिए वोटिंग में 11 दिन बचे हैं। वहीं चुनाव से पहले एबीपी न्यूज़ और सी वोटर ने एक बड़ा ओपिनियन पोल प्रस्तुत किया था। एबीपी न्यूज़-सी वोटर के ओपिनियन पोल के हिसाब से कर्नाटक में इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बन सकती है। ओपिनियन पोल (Opinion poll) में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया है, जबकि बीजेपी 100 सीटों के आंकड़े को पार नहीं करेगी।
एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल के हिसाब से कर्नाटक में बीजेपी को 74 से 86 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी को 107 से 119 सीटें मिल सकती है। जबकि जीडीएस को 23 से 35 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 0 से 5 सीटें जा सकती है। इस ओपिनियन पोल से साफ है कि कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिल सकता है।
वहीं ओपिनियन पोल के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को सबसे अधिक वोट प्रतिशत हासिल हो सकता है। ओपिनियन पोल के हिसाब से कांग्रेस पार्टी को 40 फ़ीसदी वोट मिल सकता है। जबकि बीजेपी को 35 फीसदी वोट मिल सकता है। जेडीएस को 17 फ़ीसदी और अन्य के हिस्से में 8 फीसदी वोट जा सकता है।
ओपिनियन पोल के अनुसार ओल्ड मैसूर रीजन में बीजेपी का सफाया हो सकता है। पोल के अनुसार बीजेपी को 55 में से केवल 3 से 7 सीट मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी को 21 से 25 सीटें मिल सकती है। जबकि जीडीएस को 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 0 से 1 सीटें जा सकती है।
ओपिनियन पोल के हिसाब से कर्नाटक में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद हैं। सिद्धारमैया को 41 फीसदी जनता मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जबकि बसवराज बोम्मई को 31 फीसदी, एचडी कुमार स्वामी को 22 फीसदी, डी के शिवकुमार को 3 फीसदी और अन्य को 3 फीसदी मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दावा किया है कि कर्नाटक में कांग्रेस को 150 से अधिक सीटें प्राप्त होंगी। वहीं उनका दावा है कि बीजेपी को 40 सीट भी नहीं आएगी।