उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले गए थे, जिसके नतीजे आज यानी 23 नवंबर को सामने आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। वहीं, बात यूपी की करहल सीट की करें, तो यहां से 2022 में सपा मुखिया अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे। 2024 में वह कन्नौज से सांसद चुने गए और उन्होंने करहल सीट से इस्तीफा दे दिया।

करहल विधानसभा सीट मैनपुरी लोकसभा और जिले में पड़ती है। ये समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है। 1993 से लेकर अब तक यहां पर सपा कोई भी चुनाव नहीं हारी है। वहीं, अब एक बार फिर करहल सीट पर समाजवादी पार्टी ने इतिहास को दोहरा दिया है।

इस बार कौन था मैदान में?

करहल सीट से समाजवादी पार्टी ने यादव परिवार के ही तेज प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया था जबकि भाजपा ने अनुजेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया था। इस सीट पर कुल 32 राउंड में वोटों की गिनती होनी थी। वहीं, दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक नतीजे भी साफ हो गए।

बता दें कि करहल सीट पर एक बार फिर सपा ने जीत दर्ज कर दी है। तेज प्रताप सिंह ने कुल 1,04,304 वोट प्राप्त कर भाजपा के अनुजेश प्रताप सिंह को हार का स्वाद चखाया है।

यहां देखें करहल सीट पर कैसे रहे 2024 के नतीजे-

समयसमाजवादी पार्टी से तेज प्रताप सिंह भाजपा से अनुजेश प्रताप सिंह
सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक8,759 कुल वोट (4,468 वोटों से आगे)

4,291- कुल मत
सुबह 10 बजे तक22.011 कुल वोट (9,551 वोटों से आगे)
12,460- कुल मत
सुबह 11 बजे तक33,968 कुल वोट (14,229 वोटों से आगे)
19,739- कुल मत
सुबह 11:30 बजे तक55,436 कुल वोट (21,939 वोटों से आगे)
33,497- कुल मत
दोपहर 1 बजे तक73,743 कुल वोट (18,723 वोटों से आगे)
55,020- कुल मत
दोपहर 2 बजे तक92,198 कुल वोट (20,484 वोटों से आगे)71,714 कुल मत
दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक1,04,304 कुल वोट (14,725 वोटों से जीते)89,579 कुल मत

अखिलेश ने बीजेपी को हराया था

2022 के विधानसभा चुनाव में जब करहल से अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ा, तो उन्हें 148,197 वोट मिले। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल को 80,692 वोट मिले थे। इस तरह से अखिलेश यादव ने 65,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। जबकि बसपा उम्मीदवार कुलदीप नारायण 15,701 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
समाजवादी पार्टीअखिलेश यादव148,197 (जीत)
भाजपाएसपी सिंह बघेल80,692
बहुजन समाज पार्टीकुलदीप नारायण15,701

2017 में सपा ने बरकरार रखा था किला

2017 के विधानसभा चुनाव में जब पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी की लहर थी, उस दौरान भी करहल विधानसभा सीट से बीजेपी की बड़े अंतर से हार हुई थी। उस दौरान समाजवादी पार्टी के सोबरन सिंह यादव ने 104,221 मत हासिल किए थे। जबकि भाजपा के राम शाक्य को 65,816 वोट मिले थे।

देखें 2017 के नतीजे

पार्टीप्रत्याशीवोट
समाजवादी पार्टीसोबरन सिंह यादव104,221 (जीत)
भाजपाराम शाक्य65,816
बहुजन समाज पार्टीदलवीर29,676

क्या है जातीय समीकरण?

करहल विधानसभा सीट यादव, दलित और शाक्य बहुल सीट है। यहां पर करीब 1,20,000 से अधिक यादव मतदाता हैं। जबकि 65 हजार शाक्य और 50 हजार दलित मतदाता भी रहते हैं।