Kalkaji Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे चर्चित सीटों में शामिल कालकाजी सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार दिल्ली की सीएम आतिशी के सामने कांग्रेस पार्टी ने अलका लांबा को मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। लेकिन इन सबके बीच सवाल यही है कि दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री को कांग्रेस और बीजेपी कितना टक्कर दे पाएगी। क्योंकि पिछले तीन चुनाव में इस सीट से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं कांग्रेस के लिए प्लस प्वाइंट यह भी है कि इस सीट से कांग्रेस ने हैट्रिक भी लगाई है। जब उसके प्रत्याशी सुभाष चोपड़ा ने यहां से लगातार तीन बार जीत हासिल की है।

Delhi Elections 2025 Candidate List: अलका लांबा लड़ेंगी आतिशी के खिलाफ चुनाव, यहां देखिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर AAP, कांग्रेस और BJP प्रत्याशियों की लिस्ट

कालकाजी सीट साउथ दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत आती है। इस सीट का सियासी महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी यहां से विधायक हैं। ऐसे में उनकी अपनी विधानसभा सीट पर पकड़ को मजबूत माना जा सकता है।

2015 से AAP का कब्जा, अब मुख्यमंत्री मैदान में

कालकाजी सीट पर आम आदमी पार्टी ने पहली बार साल 2015 के चुनाव में जीत दर्ज की। तब आप प्रत्याशी अवतार सिंह ने भाजपा के हरमीत सिंह कालका को हराया था। अवतार को 55104 और हरमीत को 35335 वोट मिले थे। साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने वर्तमान दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को चुनावी मैदान में उतारा था। आतिशी ने भाजपा के धर्मबीर को 11393 वोट से हराया था। आतिशी को 55897 और धर्मबीर को 44504 वोट मिले थे। इस बार भी आप ने यहां से आतिशी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी पर दांव लगा सकती है भाजपा

इस सीट को जीतने के लिए भाजपा हर संभव कोशिश कर रही है। यहां से पार्टी दक्षिणी दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को चुनाव लड़ा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तुगलकाबाद के अलावा कालकाजी सीट से भी उनका नाम भेजा गया है। उनके अलावा भाजपा पार्षद राजपाल सिंह, मनप्रीत कौर और पार्षद योगिता सिंह का नाम भी भेजा गया है। अभी तक किसी भी नाम पर पार्टी की मुहर नहीं लगी है। उनके अलावा भाजपा पार्षद राजपाल सिंह, मनप्रीत कौर और पार्षद योगिता सिंह का नाम भी भेजा गया है। अभी तक किसी भी नाम पर पार्टी की मुहर नहीं लगी है।

कालकाजी सीट से अब तक चुने गए विधायकों की लिस्ट (List of all MLA from Kalkaji Assembly Constituency Seat)-

सालउम्मीदवारपार्टीकुल वोट
2020आतिशीAAP55897
2015अवतार सिंह कालकाजीAAP55104
2013हरमीत सिंहBJP30683
2008सुभाष चोपड़ाINC38360
2003सुभाष चोपड़ाINC35721
1998सुभाष चोपड़ाINC29948
1993पूर्णिमा सेठीBJP22468
1972वीपी सिंहINC24570
कालकाजी सीट से अब तक चुने गए विधायकों की लिस्ट (List of all MLA from Kalkaji Assembly Constituency Seat)-

कांग्रेस ने तीन बार लगातार जमाया सीट पर कब्जा

इस सीट पर अभी तक कांग्रेस ने सबसे ज्यादा तीन बार कब्जा जमाया है। कांग्रेस ने 1998 से 2008 तक लगातार जीत दर्ज की। इसके अलावा आप ने दो और भाजपा एक बार जीती। यहां से शिरोमणि अकाली दल ने भी 2013 में जीत दर्ज की थी। अकाली दल से हरमीत सिंह कालका जीते थे। यहां भाजपा पांच बार चुनाव में दूसरे नंबर पर रही है।

क्या है कालकाजी सीट का सियासी समीकरण

कालकाजी सीट पर दलित और पंजाबी वोटर्स निर्णायक भूमिका में हैं। पिछले दो चुनावों से यहां आम आदमी पार्टी सभी दलों पर भारी पड़ रही है। इससे पहले तीन चुनावों तक इस सीट पर कांग्रेस का राज था। साल 2013 में यहां से बीजेपी ने चुनाव जीता था। अब इस बार देखना होगा कि कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी में कौन बाजी मारता है।

यह भी पढ़ें-

LIVE: दिल्ली में प्रदूषण बढ़ते ही ग्रैप-3 लागू, इन गतिविधियों पर रहेगी पाबंदी

‘खतरनाक ईको सिस्टम’, उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले- सनातन और हिंदू के जिक्र से चौंक जाती हैं भटकती आत्माएं