दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की जबकि आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की। कालकाजी विधानसभा सीट चर्चा में बनी हुई थी। यहां से आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री आतिशी उम्मीदवार थीं तो वहीं भाजपा ने रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस ने अलका लांबा को उम्मीदवार बनाया था। अब आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को हरा दिया है। कालकाजी से आतिशी को 52154 वोट मिले जबकि भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 48633 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की अलका लांबा को 4392 वोट मिले। इस प्रकार से आतिशी की 3521 वोटों से जीत हुई। वहीं तुगलकाबाद से आप और ग्रेटर कैलाश से बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025

तुगलकाबाद से AAP की जीत

तुगलकाबाद से आम आदमी पार्टी के सहीराम की जीत हुई है। सहीराम को 62155 वोट मिले जबकि भाजपा के रोहतास कुमार को 47444 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के विरेंदर सिंह को 2313 वोट मिले। इस प्रकार से तुगलकाबाद से आम आदमी पार्टी की 14711 वोटों से जीत हुई है।

ग्रेटर कैलाश से बीजेपी की जीत

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से बीजेपी की शिखा राय ने जीत हासिल की है। शिखा राय को 49,594 वोट मिले हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज को 46,406 वोट मिले। कांग्रेस के गर्वित सांगवी को 6711 वोट मिले। इस तरह से शिखा राय 3188 वोटों से जीत गई।

Live Updates
15:01 (IST) 8 Feb 2025
Greater Kailash Chunav Result LIVE UPDATES: ग्रेटर कैलाश से जीती बीजेपी

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से बीजेपी की शिखा राय को 49,594 वोट मिले हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज को 46,406 वोट मिले। कांग्रेस के गर्वित सांगवी को 6711 वोट मिले। इस तरह से शिखा राय 3188 वोटों से जीत गई।

15:00 (IST) 8 Feb 2025
Tughlakabad Chunav Result LIVE UPDATES: तुगलकाबाद से AAP की जीत

तुगलकाबाद से आम आदमी पार्टी के सहीराम को 62155 वोट मिले जबकि भाजपा के रोहतास कुमार को 47444 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के विरेंदर सिंह को 2313 वोट मिले। इस प्रकार से तुगलकाबाद से आम आदमी पार्टी की 14711 वोटों से जीत हुई है।

13:00 (IST) 8 Feb 2025
Kalkaji Chunav Result LIVE UPDATES: आतिशी ने दर्ज की जीत

कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी ने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हरा दिया है। वहीं कांग्रेस की अलका लांबा तीसरे नंबर पर रही।

11:32 (IST) 8 Feb 2025
Tughlakabad Chunav Result LIVE UPDATES: तुगलकाबाद से आप आगे

तुगलकाबाद विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सहीराम तीसरे राउंड के बाद 6401 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के रोहतास कुमार दूसरे नंबर पर है।

11:15 (IST) 8 Feb 2025
Greater Kailash Chunav Result LIVE UPDATES: ग्रेटर कैलाश से बीजेपी बड़े अंतर से आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार पांचवें राउंड की गिनती के बाद ग्रेटर कैलाश से बीजेपी की शिखा राय 4440 वोटों से आगे चल रही है। वहीं सौरभ भारद्वाज दूसरे नंबर पर हैं।

10:41 (IST) 8 Feb 2025
Kalkaji Chunav Result LIVE UPDATES: चौथे राउंड की मतगणना के बाद आगे बीजेपी

कालकाजी विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद रमेश बिधूड़ी 1635 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की आतिशी लगातार पीछे चल रही हैं।

10:20 (IST) 8 Feb 2025
Kalkaji Chunav Result LIVE UPDATES: रमेश बिधूड़ी तीसरे राउंड के बाद 1039 वोटों से आगे

कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी फिर से पीछे हो गई हैं। तीसरे राउंड के बाद बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 1039 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:02 (IST) 8 Feb 2025
Greater Kailash Chunav Result LIVE UPDATES: ग्रेटर कैलाश से बीजेपी की शिखा राय आगे

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से बीजेपी की शिखा राय आगे चल रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस के गर्वित संघवी तीसरे नंबर पर हैं।

10:01 (IST) 8 Feb 2025
Tughlakabad Chunav Result LIVE UPDATES: तुगलकाबाद से बीजेपी के रोहतास कुमार चल रहे आगे

तुगलकाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी के रोहतास कुमार आगे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के साहीराम दूसरे नंबर पर है। जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह तीसरे नंबर पर हैं।

09:23 (IST) 8 Feb 2025
Kalkaji Chunav Result LIVE UPDATES: कालकाजी से AAP को झटका

कालकाजी से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी लगातार आगे चल रहे हैं। कालकाजी आम आदमी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है, क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री आतिशी खुद चुनाव लड़ रही हैं।

09:04 (IST) 8 Feb 2025
Kalkaji Chunav Result LIVE UPDATES: पहले राउंड में आगे बीजेपी

कालकाजी विधानसभा सीट पर पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। पहले राउंड में रमेश बिधूड़ी 673 वोटों से आतिशी से आगे चल रहे हैं।

08:55 (IST) 8 Feb 2025
Kalkaji Chunav Result LIVE UPDATES: कालकाजी से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी लगातार आगे

शुरुआती रुझान में कालकाजी से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी लगातार आगे चल रहे हैं। वहीं आप की आतिशी पीछे चल रही हैं।

08:23 (IST) 8 Feb 2025
Kalkaji Chunav Result LIVE UPDATES: कालकाजी से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी आगे

शुरुआती रुझान में कालकाजी से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं। वहीं आप की आतिशी पीछे चल रही हैं।

07:38 (IST) 8 Feb 2025
Kalkaji Chunav Result LIVE UPDATES: दिल्ली की जनता जो भी तय करेगी, हम उसे स्वीकार करेंगे- अलका लांबा

कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, "मैंने अपना चुनाव अभियान कालका जी के दर्शन के साथ शुरू किया था। हमने जनता के मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ा है। अब दिल्ली की जनता जो भी तय करेगी, हम उसे स्वीकार करेंगे।"

07:25 (IST) 8 Feb 2025
Kalkaji Chunav Result LIVE UPDATES: रमेश बिधूड़ी के कारण चर्चा में रही कालकाजी सीट

कालकाजी विधानसभा सीट रमेश बिधूड़ी के कारण चर्चा में रही। बिधूड़ी पहले साउथ दिल्ली से दो बार सांसद रह चुके हैं और तुगलकाबाद से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

07:12 (IST) 8 Feb 2025
Kalkaji Chunav Result LIVE UPDATES: दिल्ली बदलाव चाहती है- अलका लांबा

कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली बदलाव चाहती है और ये बदलाव आज होने जा रहा है। कांग्रेस 10 साल पहले रुके विकास के काम को फिर से शुरू करना चाहती है।"

06:48 (IST) 8 Feb 2025
Kalkaji Chunav Result LIVE UPDATES: कालकाजी में 54.49 फीसदी वोटिंग

कालकाजी विधानसभा सीट पर 54.49 फीसदी वोटिंग हुई है। यहां से मुख्यमंत्री आतिशी की प्रतिष्ठा दांव पर है।

06:20 (IST) 8 Feb 2025
Kalkaji Chunav Result LIVE UPDATES: आतिशी का मुकाबला रमेश बिधूड़ी से

कालकाजी विधानसभा सीट चर्चा में बनी हुई है। यहां से आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री आतिशी उम्मीदवार हैं तो वहीं भाजपा ने रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस ने अलका लांबा को उम्मीदवार बनाया है।