Kalkaji (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार (8 फरवरी) को आए। कालकाजी की हाई प्रोफाइल सीट पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लगातार तीसरी बार आप ने यहां से जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मुख्यमंत्री आतिशी ने 3521 मतों से भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को हराया। उन्हें 52,154 वोट मिले। रमेश बिधूड़ी शुरुआत में आगे चल रहे थे। उनको 48,633 वोट मिले। कांग्रेस की अलका लांबा लगातार पीछे रहीं। कांग्रेस की अलका लांबा को 4392 वोट मिले।

Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here

रमेश बिधूड़ी शुरुआत में आगे थे

चुनाव आयोग के अनुसार कालकाजी में भाजपा के रमेश बिधूड़ी और मुख्यमंत्री आतिशी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। रमेश बिधूड़ी 12 में से दो राउंड के बाद 1342 मतों से आगे थे। 4 राउंड के बाद वह 1635 मतों से आगे थे। 6 राउंड के बाद 3221 मतों आगे थे। 8 राउंड की काउंटिंग के बाद रमेश बिधूड़ी और मुख्यमंत्री आतिशी के बीच मात्र 238 मतों का अंतर रह गया था। आतिशी ने 10 वें राउंड में 989 मतों की बढ़त बना ली। 11 राउंड के बाद बढ़त 2795 मतों से आगे हो गईं। यह बढ़त जारी रही और उन्होंने जीत दर्ज की।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे

पार्टीप्रत्याशीवोटजीत / हार
आपआतिशी 52,154जीत
बीजेपीरमेश बिधूड़ी48,633हार
कांग्रेसअलका लांबा4392हार

कालकाजी सीट पर आप ने लगाई हैट्रिक

कालकाजी विधानसभा सीट पर लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। साल 2020 में आप की ओर से आतिशी ने जीत दर्ज की थी। उनको 55,897 वोट मिले थे। बीजेपी उम्मीदवार धरमबीर सिंह को 44,504 वोट मिले थे। कांग्रेस की शिवानी चोपड़ा को 4,965 वोट मिले थे। साल 2015 आप की ओर से अवतार सिंह को 55,104 वोट के साथ विधायक बने थे, जबकि बीजेपी के हरमीत सिंह कालका 35,335 वोट के साथ दूसरे स्थान पर थे। वहीं कांग्रेस के सुभाष चोपड़ा को 13,552 वोट मिले।

2020 कालकाजी विधानसभा चुनाव परिणाम

पार्टीप्रत्याशीवोटजीत / हार
आपआतिशी 55,897जीत
बीजेपीधरमबीर सिंह44,504हार
कांग्रेसशिवानी चोपड़ा4,965हार

आतिशी पर रमेश बिधूड़ी और अलका ने साधा निशाना

आतिशी साल 2024 में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं थीं। इसके बाद से कालकाजी विधानसभा सीट दिल्ली की मुख्य सीट बन गई। आतिशी के खिलाफ बीजेपी ने दक्षिण दिल्ली से 2 बार के सांसद रहे रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा। वह शुरू से ही अरविंद केजरीवाल और आतिशी पर हमलावर रहे हैं। कांग्रेस ने कांग्रेस पार्टी की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा को टिकट दिया। अलका भी आतिशी पर काफी आक्रामक रही हैं।