Kalayat (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा की कलायत विधानसभा सीट काफी हॉट सीट है। इस पर पांच अक्टूबर को एक ही फेज में वोटिंग हुई थी। प्रदेश में हुए विधानसभा इलेक्शन के परिणाम आज सामने आ रहे हैं। कलायत सीट पर कांग्रेस के विकास सहारन ने जीत हासिल कर दी है। कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी की कमलेश ढांडा को 13105 मतों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 34484 वोट मिले। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार अमीता धुल को कुल 25184 वोट मिले और वो तीसरे स्थान पर रहीं।

Haryana Election Results 2024 LIVE: Check Here

इस बार भारतीय जनता पार्टी ने कमलेश ढांडा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं कांग्रेस पार्टी ने सांसद जयप्रकाश के पुत्र विकास सहारन को कलायत विधानसभा से उम्मीदवार बनाया। मुकाबले को रोचक बनाते हुए आम आदमी पार्टी से अनुराग ढांडा ताल ठोक रहे हैं। इनेलो ने प्रदेश अध्यक्ष राम पाल माजरा को टिकट दिया है। कलायत विधानसभा सीट पर फाइट काफी टाइम मानी जा रही है।

2019 के चुनावी नतीजे

2019 के विधानसभा चुनाव में कलायत विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कमलेश ढांडा को ही अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं कांग्रेस ने जय प्रकाश को टिकट दिया था। कलायत विधानसभा सीट पर बीजेपी विजय पताका फहराने में कामयाब हो गई। कमलेश ढांडा ने 8,974 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत दर्ज की। उनको 53,805 वोट हासिल हुए थे। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार जयप्रकाश को 44,831 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

पार्टीउम्मीदवारवोटहारे/जीते
बीजेपीकमलेश ढांडा53,805 जीते
कांग्रेसजय प्रकाश44,831हारे
जेजेपीसतविंदर सिंह37,425हारे

2014 में क्या थे चुनावी नतीजे

कलायत विधानसभा सीट पर साल 2014 में कांग्रेस पार्टी के जयप्रकाश विजय पताका फहराने में कामयाब रहे थे। जय प्रकाश को इस इलेक्शन में 51,106 ( 33.44 %) वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर इंडियन नेशनल लोकदल के राम पाल माजरा रहे थे। उनके खाते में 42,716 (27.95 %) वोट गए थे। दोनों के बीच में हार और जीत का अंतर 8,390 वोटों का था।

कलायत सीट का सियासी गणित

कलायत को एक ऐतिहासिक शहर के नाम से जाना जाता है। यहां पर दो प्राचीन मंदिर भी है। यह ईंटों के मंदिर और ब्रिक टेंपल के नाम से जाने जाते हैं। इतना ही नहीं यह महाभारत काल के माने जाते हैं। प्राचीन ग्रंथों में इस जगह का नाम कपिलायत भी मिलता है। यह ऋषि कपिल के नाम पर है। कलायत में पहली बार 1967 में विधानसभा चुनाव हुआ था। इसे 2009 में सामान्य कैटगिरी में शामिल किया गया। 2009 में आईएनएलडी पार्टी के प्रत्याशी रामपाल माजरा ने यहां की सीट पर अपना कब्जा जमाया। 2014 में कांग्रेस के विधायक जयप्रकाश ने जीत दर्ज की। वहीं 2019 में कमलेश ढांडा विधायक चुनी गईं।