Delhi-NCR Kal Ka Mausam Kaisa Rahega | दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के बड़े हिस्सों के लिए अगले तीन दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे की चेतावनी दी है। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे सुबह के समय कई जगहों पर हल्का कोड़ा और कुछ जगहों पर गाना कोहरा रहेगा दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर: कोहरा और ठंड से जनजीवन प्रभावित

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 29 से 31 दिसंबर तक रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 दिसंबर को सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा दृश्यता को काफी कम कर सकता है। 1 जनवरी को WD के प्रभाव से बहुत हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

उत्तर प्रदेश: शीत दिवस और बहुत घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में मौसम का असर और भी ज्यादा सख्त रहने वाला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह स्थिति 1 जनवरी तक बनी रह सकती है। IMD ने कई जिलों के लिए कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की संभावना जताई है। दिन के समय भी तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है, जिससे लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास होगा। खासकर सुबह और रात के समय सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ने की आशंका है।

राजस्थान: ठंडी हवाएं और हल्की बारिश के आसार

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में 29 और 30 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर और पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। राज्य के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की धीमी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। यहां जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट