जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की टीम ने शरजील को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया। उनपर देशद्रोह के आरोप में यह एक्शन लिया गया है। शरजील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह भड़काऊ बयान देते हुए नजर आ रहे हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। इस वीडियो में शरजील ने कहा था कि ‘5 लाख लोग हमारे पास ऑर्गेनाइज हों तो हम हिन्दुस्तान और नॉर्थ ईस्ट को परमानेंटली कट कर सकते हैं। परमानेंटली नहीं कर सकते तो कम से कम एकाध महीने के लिए तो कर ही सकते हैं।’ यह वीडियो जामिया मिलिया इस्लामिलया यूनिवर्सिटी में दिसंबर में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हुए प्रदर्शन का बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में शरजील ने मुसलमानों से चक्का जाम करने की बात कही थी।
दोस्तों शाहीन बाग़ की असलियत देखें:
१)असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी ज़िम्मेदारी
२)”Chicken Neck” मुसलमानो का है
३)इतना मवाद डालो पटरी पे की इंडिया की फ़ौज Assam जा ना सके
४)सारे ग़ैर मुसलमानो को मुसलमानों के शर्त पर ही आना होगा
If this is not ANTI NATIONAL then what is? pic.twitter.com/kgxl3GLwx1— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 25, 2020
जहानाबाद के एसपी ने शरजील की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। काको थाना क्षेत्र में उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं गिरफ्तारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि किसी कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहिए जो देश हित में न हो। आरोपों और उनकी गिरफ्तारी पर अदालत फैसला लेगी।
इससे पहले सोमवार को उनके भाई और दोस्त को भी पुलिस हिरासत में लिया गया था। बता दें कि शरजील बिहार के जहानाबाद जिले के निवासी है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। इसके साथ ही शरजील आईआईटी बॉम्बे में असिस्टेंट टीचर भी रह चुके हैं।

