Jharkhand Vidhan Sabha Election/Chunav 2019 date, Schedule News Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरण में होंगे। 81 विस सीटों वाले सूबे में 30 नवंबर से चुनाव की शुरुआत होगी, जबकि मतगणना 23 दिसंबर को होगी। शुक्रवार (एक नवंबर, 2019) को यह जानकारी चुनाव आयोग (EC) ने दी।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार (एक नवंबर, 2019) को झारखंड चुनाव कार्यक्रम के ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि पहले चरण का मतदान 30 नवंबर, दूसरे चरण का मतदान सात दिसंबर, तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर, चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर और पांचवें व आखिरी चरण की वोटिंग 20 दिसंबर को होगी।

Jharkhand Election 2019 Dates

अरोड़ा ने आगे बताया, “झारखंड में चुनावी आचार संहिता भी आज से ही प्रभाव में आ गई है।” EC के अनुसार, सूबे में 67 फीसदी क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं, जबकि 13 नक्सलवाद से सबसे अधिक प्रभावित हैं। वहीं, 19 में 13 जिले अतिसंवेदनशील क्षेत्र हैं।

चुनावी शेड्यूल जारी होने के बाद झारखंड बीजेपी चीफ ने इस बार 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि सूबे की कांग्रेस इकाई के चीफ बोले हैं कि ये बदकिस्मती है कि चुनाव पांच चरण में होंगे। इन्हें एक चरण में ही निपट जाना चाहिए।

Live Blog

Highlights

    21:49 (IST)01 Nov 2019
    35-40 सीट पर लड़ेगी झामुमो!

    इस बीच सूत्रों ने कहा कि झामुमो 35 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वहीं कांग्रेस 25 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। अन्य सीटें झाविमो, राजद और वामपंथी पार्टियों के हिस्से में जाएंगी। वर्तमान विधानसभा में झामुमो के पास 19 सीटें हैं वहीं कांग्रेस के पास नौ सीटें हैं।

    20:53 (IST)01 Nov 2019
    हफ्ते भर में होगा BJP विरोधी दलों का गठबंधनः INC

    झारखंड चुनावों की घोषणा के फौरन बाद INC ने दावा किया है कि राज्य में हफ्ते भर के भीतर भाजपा विरोधी दलों का गठबंधन हो जाएगा, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा भी शामिल होगा। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को यहां बताया कि उनकी पार्टी सिर्फ चुनाव कार्यक्रम के घोषणा की प्रतीक्षा कर रही थी। अब भाजपा विरोधी सभी दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

    उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर बातचीत पहले से ही चल रही थी और नवंबर के पहले सप्ताह में ही इसे मूर्त रूप दे दिया जायेगा। ठाकुर ने कहा कि गठबंधन में झामुमो, कांग्रेस, राजद और वाम दलों होना लगभग सुनिश्चित है। इसे लेकर सिर्फ झारखंड विकास मोर्चा से बातचीत होनी बाकी है।

    उन्होंने चुनावों की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने ने सभी 81 सीटों पर एक साथ मतदान कराने की बात कही थी, लेकिन आयोग ने पांच चरणों में मतदान कराना तय किया है। कांग्रेस इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

    20:45 (IST)01 Nov 2019
    आदर्श आचार संहिता लागू, ये निर्देश जारी

    झारखंड में पांच चरण में विधानसभा चुनावों की शुक्रवार को घोषणा होने के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। चुनाव आयोग ने आज ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के प्रवक्ता ने इस आशय की सूचना दी। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

    इस बीच राज्य सूचना विभाग ने सभी संबद्ध विभागों को निर्देश जारी किये हैं कि प्रचार प्रसार की जितनी सामग्री डिस्प्ले है, तस्वीर युक्त सरकारी कलेंडर, सरकारी वेबसाइट और वैसे सभी डिस्प्ले, जिन पर मुख्यमंत्री की तस्वीर है उन सबको तुरंत हटा दिया जाए।

    19:59 (IST)01 Nov 2019
    सुरक्षा इंतजामात पूरे

    अरोड़ा ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की शुक्रवार को घोषणा के साथ ही झारखंड में चुनाव आचार संहिता लागू मानी जाएगी। राज्य में शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं।

    19:56 (IST)01 Nov 2019
    CM के तौर पर सूबे में 5 साल पूरे करने वाले पहले व्यक्ति हैं रघुवर दास?

    झारखंड की विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। राज्य में इस समय मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुवाई वाली भाजपा की सरकार कार्यरत है। मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले दास, झारखंड के पहले मुख्यमंत्री हैं।

    19:41 (IST)01 Nov 2019
    नक्सल प्रभावित हैं 67 विधानसभा क्षेत्र

    पांच चरण में वोटिंग के सवाल पर अरोड़ा ने कहा कि 2009 और 2014 में भी झारखंड में पांच चरण में ही चुनाव हुआ था। उन्होंने दलील दी कि राज्य के 67 विधानसभा क्षेत्र नक्सली हिंसा से प्रभावित हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों से संबधित 19 जिले गंभीर रूप से नक्सली हिंसा से प्रभावित हैं। ऐसे में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये आयोग ने सभी पक्षकारों से गंभीर विचार विमर्श के बाद पांच चरण में चुनाव कराने का फैसला किया है।

    19:10 (IST)01 Nov 2019
    जानना चाहेंगे, किस चरण में कितनी सीटों पर डलेंगे वोट?

    अरोड़ा के अनुसार, पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होगा। फिर दूसरे चरण में 20 सीटों के लिये सात दिसंबर, तीसरे चरण में 17 सीटों के लिये 12 दिसंबर को, चौथे चरण में 15 सीटों के लिये 16 दिसंबर को और पांचवें एवं आखिरी चरण में 16 सीटों के लिये 20 दिसंबर को मतदान होगा।

    19:07 (IST)01 Nov 2019
    5 चरण में क्यों हो रहा है चुनाव?

    मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा की 67 सीटें नक्सल प्रभावित होने से राज्य में पिछले दो विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस बार भी पांच चरण में ही मतदान कराया जाएगा।

    18:48 (IST)01 Nov 2019
    बीजेपी ने रखा 65+ का टारगेट

    झारखंड BJP प्रभारी ओम माथुर ने कहा है कि पार्टी की राज्य इकाई ने एक साल पहले ही इन चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। मैंने खुद बूथ स्तर की गतिविधियों और बाकी तैयारियों का जायजा लिया था। हम 65+ (पैंसठ से अधिक) सीटें जीतेंगे।

    18:08 (IST)01 Nov 2019
    चुनाव से पूर्व जमशेदपुर में विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

    झारखंड में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के चंद देर बाद ही जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CNG और PNG सप्लाई से जड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।

    17:53 (IST)01 Nov 2019
    पांच चरण में चुनाव होगा बदकिस्मती, 1 चरण में ही निपटेंः कांग्रेस

    झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि वह सूबे में चुनाव का स्वागत करते हैं। पर यह बदकिस्मती है कि चुनाव पांच चरण में होंगे। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कहा है कि इन्हें झारखंड में एक ही चरण में होना चाहिए।

    17:35 (IST)01 Nov 2019
    ये है पूरा शेड्यूल

    17:11 (IST)01 Nov 2019
    दिल्ली चुनाव के ऐलान की भी थी संभावना

    वैसे, इस बात की संभावना थी कि आयोग झारखंड के साथ दिल्ली विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित करेगा। लेकिन आयोग ने सिर्फ झारखंड का चुनाव कार्यक्रम ही घोषित करने की जानकारी दी है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 फरवरी को पूरा होगा।

    16:59 (IST)01 Nov 2019
    झारखंड में 5 चरण में होंगे विधानसभा चुनाव

    पहला चरण (13 सीट) - 30 नंवबर, दूसरा चरण ( 20 सीट) - 7 दिसबंर, तीसरा चरण ( 17 सीट) - 12 दिसबंर,  चौथा चरण  ( 15 सीट) - 16 दिसबंर,  पांचवां चरण ( 16 सीट) - 20 दिसबंर,   मतगणना- 23 दिसबंर को होगा। 19 ज़िले नक्सल प्रभावित (13 अति प्रभावित), 67 विधानसभा सीटें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में है।

    16:42 (IST)01 Nov 2019
    सूबे में क्या है मौजूदा समीकरण?

    बीजेपी 37
    कांग्रेस 6
    जेएमएम 19
    एजेएसयू 5
    अन्य 14

    16:37 (IST)01 Nov 2019
    झारखंड में 5 जनवरी तक विधानसभा का कार्यकाल

    चुनाव आयोग झारखंड में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की शुक्रवार (एक नवंबर, 2019) शाम को घोषणा करेगा। आयोग के एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है।