Jharkhand Vidhan Sabha Chunav EXIT POLLS 2024 LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 38 सीटों पर वोट डाले गए है। टर्न आउट एप के अनुसार, शाम पांच बजे तक दूसरे चरण में 67.59% वोटिंग हुई। झारखंड विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कई चैनल्स और रिसर्च संस्थाओं ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में मिले-जुले अनुमान जताए गए हैं। मैट्रिज के एग्जिट पोल में JMM+ को 25-30 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि BJP+ को 42-47 मिलती नजर आ रहा है। अन्य दलों व निर्दलीयों को एक से चार सीटें मिल सकती है। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में JMM+ को 25-37 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बीजेपी गठबंधन को 44-53 सीटें इस सर्वे में दी गई है। अन्य दलों व निर्दलीयों को 5-9 सीटें मिलने का अनुमान है। जनसत्ता डॉट कॉम के इस लाइव ब्लॉग में जानिए झारखंड के विभिन्न एग्जिट पोल्स में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जनसत्ता डॉट कॉम इन एग्जिट पोल्स की वास्तविकता का समर्थन नहीं करता। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
Uttar Pradesh BY ELECTIONS EXIT POLLS LIVE । Bihar BY Elections EXIT POLLS LIVE
झारखंड विधानसभा चुनाव के पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com का LIVE ब्लॉग।
Jharkhand Exit Poll 2024 LIVE: एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, इंडिया गठबंधन राज्य में सबसे ज्यादा वोट शेयर हासिल कर सकता है।
Jharkhand Exit Poll – Age-wise – Vote Share(%)#JharkhandAssemblyPolls2024 #ExitPolls #Election2024 pic.twitter.com/XIRLSA60hS
— Axis My India (@AxisMyIndia) November 20, 2024
Jharkhand Exit Poll 2024 LIVE: एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, बाबू लाल मरांडी को 13% लोग सीएम बनते देखना चाहते हैं। उनके बाद चंपई सोरेन का नंबर आता है, उन्हें 7% लोग सीएम बनते देखना चाहते हैं।
Jharkhand Exit Poll – Preferred CM#JharkhandAssemblyElection2024 #exitpoll #Election2024 pic.twitter.com/mImw2Zan89
— Axis My India (@AxisMyIndia) November 20, 2024
Jharkhand Exit Poll 2024 LIVE: पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में JMM+ को 25-37 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बीजेपी गठबंधन को 44-53 सीटें इस सर्वे में दी गई है। अन्य दलों व निर्दलीयों को 5-9 सीटें मिलने का अनुमान है।
Jharkhand Exit Poll 2024 LIVE: एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, 81 सीटों में से एनडीए 12-17, इंडिया गठबंधन 49-59 सीटें जीत सकते हैं।
Jharkhand Exit Poll 2024 LIVE: मैट्रिज के एग्जिट पोल में JMM+ को 25-30 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि BJP+ को 42-47 मिलती नजर आ रहा है। अन्य दलों व निर्दलीयों को एक से चार सीटें मिल सकती है।
Jharkhand Exit Poll 2024 LIVE: शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम शानदार बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाने जा रहे हैं। हमसे बड़ा सर्वे करने वाला कौन हो सकता है। पूरे विश्वास से कह रहा हूं… झारखंड की तस्वीर औऱ तकदीर बदलने के लिए जनता ने हमें वोट किया है। हमने जनता की आखों में परिवर्तन की ललक देखी है।
Jharkhand Exit Poll 2024 LIVE: जी न्यूज के एआई एग्जिट पोल में झारखंड में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। यहां बीजेपी गठबंधन को 36-41 सीटें मिलने का अनुमान है। जेएमएम गठबंधन को 39-44 सीटें मिल सकती है। अन्य दलों व निर्दलीयों को शून्य से तीन सीटों का अनुमान जताया गया है।
Jharkhand Exit Poll 2024 LIVE: एक्सिस माई इंडिया का अनुमान, कोल्हान की 14 सीटों में से एनडीए-5 सीटें जीत सकती है। इंडिया गठबंधन को 9 सीटें मिलने का अनुमान है।
Jharkhand Exit Poll 2024 LIVE: एक्सिस माई इंडिया के अनुमान के अनुसार, दक्षिणी छोटानागपुर की 15 सीटों में से 12 सीटें इंडिया गठबंधन को मिल सकती है जबकि तीन सीटें एनडीए को मिलने का अनुमान है।
Jharkhand Exit Poll 2024 LIVE: जेएमएम नेता और विधायक प्रत्याशी महुआ माझी ने कहा कि हमें एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है। लोकसभा में एग्जिट पोल गलत साबित हुआ। झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
Jharkhand Exit Poll 2024 LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल जारी किया गया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार संथाल परगना क्षेत्र में एनडीए को सिर्फ तीन जबकि इंडिया गठबंधन को 18 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
Jharkhand Exit Poll 2024 LIVE: टाइम्स नाउ और जेवीसी के एग्जिट पोल में झारखंड के लिए करीबी मुकाबले का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 40-44 सीटें, इंडिया गठबंधन को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
Exit polls LIVE: चाणक्य स्ट्रैटिटीज एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति भारी पड़ सकती है। एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 152-160 सीटें, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को 130-138 सीटें मिलने के आसार है।
Jharkhand Exit polls LIVE: Matrize एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, राज्य में बीजेपी गठबंधन सरकार बना सकता है। इस पोल में बीजेपी गठबंधन को 42-47 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जेएमएम गठबंधन को झारखंड में 25-30 सीटें मिल सकती हैं।
Jharkhand Election Voting LIVE: झारखंड में शाम 5:00 बजे तक 67.59% वोटिंग हो चुकी है। राज्य के बोकारो में 60.97%, देवघर में 72.46%, धनबाद में 63.39%, दुमका में 71.74%, गिरिडीह में 65.89%, गोड्डा में 67.24%, हजारीबाग में 64.4 1%, जामताड़ा में 76.16%, पाकुड़ में 75.8%, रामगढ़ में 71.98%, रांची में 72.01% और साहिबगंज में 65.53% वोट डाले जा चुके हैं।
Jharkhand Election Voting LIVE: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार का पक्ष लेने के आरोप में एक पीठासीन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। दुबे ने दावा किया कि उनकी शिकायत के बाद अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Jharkhand Election Voting LIVE: झारखंड में दोपहर 3:00 बजे तक 61.47% वोट डाले जा चुके हैं। राज्य के बोकारो में 56.38%, देवघर में 64.55%, धनबाद में 56.32%, दुमका में 64.79%, गिरिडीह में 60.57%, गोंडा में 62.91%, हजारीबाग में 58.16%, जामताड़ा में 68.24%, पाकुड़ में 69.3 1%, रामगढ़ में 66.02%, रांची में 65.84% और साहिबगंज में 60.08% वोटिंग हो चुकी है।
Jharkhand Election Voting LIVE: झारखंड में दोपहर 1 बजे तक 47.92% वोट डाले जा चुके हैं। राज्य के बोकारो जिले में 42.52%, देवघर में 49.83%, धनबाद में 43.16%, दुमका में 50.28%, गिरडीह में 48.01%, गोड्डा में 50.27%, हजारीबाग में 48.62%, जामताड़ा में 52.21%, पाकुड़ में 53.83%, रामगढ़ में 51.26%, रांची में 52.10% और साहिबगंज में 47.51% वोटिंग हो चुकी है।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.92% मतदान दर्ज किया गया। वहीं, महाराष्ट्र चुनाव 2024 में दोपहर 1 बजे तक 32.18% मतदान दर्ज किया गया
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, “मतदान के पहले चार घंटों में 31.37 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा।” मतदान के पहले चार घंटों में गोड्डा में 33.39 प्रतिशत, दुमका में 33.05 प्रतिशत, देवघर में 32.84 प्रतिशत, गिरिडीह में 31.56 प्रतिशत, हजारीबाग में 31.04 प्रतिशत, साहेबगंज में 30.90 प्रतिशत और धनबाद में 28.02 प्रतिशत मतदान हुआ। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे तक सबसे कम मतदान बोकारो में 27.72 प्रतिशत रहा। पाकुर सीट पर सर्वाधिक 35.15 फीसदी मतदान हुआ जबकि रांची में 34.75 प्रतिशत और जामताड़ा में 33.78 प्रतिशत एवं रामगढ़ जिले में 33.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने मतदान के दिन कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा हारेगी।
गिरिडीह: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा किया।
झारखंड चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 31.37% मतदान हुआ। वहीं, महाराष्ट्र चुनाव 2024 में सुबह 11 बजे तक 18.14% मतदान हुआ।
केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “झारखंड में विधानसभा का ये चुनाव झारखंड बचाने का चुनाव बन गया है। झारखंड में ‘रोटी-माटी और बेटी’ संकट में है। नौजवानों को रोजगार के नाम पर JMM और कांग्रेस की सरकार ने ठगा है। मां, बहन और बेटी की इज्जत और मान-सम्मान सुरक्षित नहीं है। संसाधनों पर घुसपैठिए कब्जा करते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति भयंकर है इसलिए नाराज होकर जनता NDA और भाजपा के उम्मीदवारों को निकलकर वोट कर रही है। मेरी सबसे अपील है कि वोट जरूर डालें। भाजपा और NDA की सरकार झारखंड की तस्वीर भी बदलेगी और जनता की तकदीर भी बदलेगी।”
गिरिडीह: गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने कहा, “मैं अपनी जीत को लेकर इसलिए भी आश्वस्त हूं क्योंकि मेरा कार्यकाल काफी छोटा रहा लेकिन इस समय में मैंने जी तोड़ मेहनत की है. इतने कम कार्यकाल में मैंने यदि इतना काम किया है तो 5 साल के समय में मैं और काम करूंगी. पहले चरण में जो मतदान हुआ इससे समझा जा सकता है कि हमारी आधी आबादी हमें(JMM) खासकर हेमंत सोरेन को मजबूती दे रही है।”
ओडिशा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कहा, “भाजपा के नेतृत्व में NDA की विजय सुनिश्चित है… महाराष्ट्र और झारखंड दोनों जगहों पर वहां के लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है.महायुति को पूर्ण बहुमत मिलेगा जो 175 तक जा सकता है और झारखंड में भी NDA को बहुत बड़ी बढ़त मिलेगा। मैं वहां के वोटर्स से अपील करता हूं कि दोनों राज्यों में प्रगति के लिए NDA के प्रार्थियों को जिताएं.”
देवघर: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “हम यहां पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं. घुसपैठ, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे हमारे मुद्दे जनता तक पहुंच चुके हैं…आदिवासियों ने यहां सरकार बदलने का संकल्प ले लिया है. हम आ रहे हैं.” दो-तिहाई बहुमत के साथ बीजेपी पहली बार झारखंड में अपनी सरकार बनाने जा रही है.”
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में सुबह 9 बजे तक 12.71% मतदान हुआ।
झारखंड चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 12.71% मतदान हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2024
महाराष्ट्र चुनाव 2024 में सुबह 9 बजे तक 6.61% मतदान हुआ। pic.twitter.com/UJLz5LEe0m
झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।
झारखंड भाजपा अध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने कहा, “हर किसी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। यह लोकतंत्र का महापर्व है और 5 वर्षों में एक बार हमें प्रदेश के भविष्य को बढ़ाने और बनाने का अवसर मिलता है… हमें अपने और राज्य के भविष्य को बेहतर करने के लिए मतदान करना है…हेमंत सोरेन ने पूरे 5 सालों तक नौजवानों को छला है… जो गड़बड़ी हुई है उसकी भी जांच करवाई जाएगी।”
दूसरे चरण की कुल 38 में से झामुमो ने 20 सीटों पर तो कांग्रेस ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाकपा (माले) ने कुल चार सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं जिनमें से एक महागठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ भी है। वहीं, लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दूसरे चरण में दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, एनडीए में भाजपा ने 38 में से 32 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। बाकी छह सीटों पर सुदेश महतो की आजसू चुनाव लड़ रही है।