Jharkhand Election Exit Poll Results 2019: झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिटस पोल भाजपा को झारखंड की सत्ता से बाहर होने का संकेत दे रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा झारखंड में सिर्फ 22-32 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन को 38-50 सीटें जीतने का अनुमान लगा रहा है। AJSU पार्टी 3-5 सीटें, RJD 2-4 और JVM 2-4 सीट जीत सकती है।

कांग्रेस गठबंधन को 37 फीसदी और भाजपा को 34 फीसदी मत मिलने का अनुमान: बता दें कि वोट शेयर के मामले में भाजपा भी सीटों के मामले में पीछे नहीं है। सर्वे में बताया गया है कि भाजपा को 34 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन को 37 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। AJSU पार्टी को नौ प्रतिशत वोट और JVM को छह प्रतिशत पर रखा है। अन्य को बाकी 14 फीसदी मिलने की संभावना है।

Hindi News 21 December 2019 Live Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

C- Voter 35 सीटे दे रहा है JMM को: गौरतलब है कि सी-वोटर एग्जिट पोल का अनुमान है कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा को 35 सीटें जीत सकती है जबकि भाजपा को 32 सीटें मिलने की संभावना है, जिससे झारखंड में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन सकती है। झामुमो गठबंधन को 34.2 फीसदी मत मिलने की संभावना है जबकि भाजपा को 37.3 फीसदी मत मिल सकते हैं।

हेमंत सोरेन बन सकते है सीएम: पोल ऑफ पोल्स के अनुसार 81 सदस्यों की विधानसभा में हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार बनती दिख रही है। यदि ऐसा होता है तो महाराष्ट्र के बाद झारखंड दूसरा ऐसा राज्य होगा, जहां बीजेपी के हाथ से सत्‍ता फिसलेगी। पिछले विधानसभा चुनाव 2014 में झामुमो, कांग्रेस और झाविमो गठबंधन को 40.8 फीसदी वोट मिला मिले थे जबकि भाजपा और आजसू गठबंधन को 35 फीसदी मत हासिल हुए थे।