प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार और ”जय श्री राम” के नारों की गूंज के बीच भगवा ध्वज फहराया। वहीं, इसके अलावा पटना में राबड़ी और तेज प्रताप यादव को आवास खाली करना होगा। आइए, आज की पांच बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

  1. 1. प्रधानमंत्री मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्‍वज फहराया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार और ”जय श्री राम” के नारों की गूंज के बीच भगवा ध्वज फहराया। इस अनुष्ठान के साथ ही मंदिर का निर्माण औपचारिक रूप से पूरा हो गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

2. राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए मिला नोटिस

बिहार की नई एनडीए सरकार ने लालू परिवार को बड़ा झटका दिया है। पटना में 10 सर्कुलर रोड पर स्थित राबड़ी आवास को अब लालू परिवार को खाली करना होगा। दरअसल यहीं पर पूरा लालू परिवार रहता है। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजा है और उन्हें नया आवास भी आवंटित कर दिया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

3. डीके शिवकुमार ने कर्नाटक सीएम विवाद पर बोलने से किया इनकार

कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री परिवर्तन का मुद्दा गर्माया हुआ है। ताजा घटनाक्रम में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री परिवर्तन के मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने इसे पार्टी में “चार और पांच लोगों” से जुड़ा एक सीक्रेट मामला बताया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

4. अगर SIR दो-तीन वर्षों में किया जाए तो हर संभव मदद देंगे: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल के बोंगांव में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर विरोधी रैली का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीतिक रूप से उनका मुकाबला नहीं कर सकती और न ही उन्हें हरा सकती है। चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन अब ‘बीजेपी कमीशन’ बन गया है, यह निष्पक्ष संस्था नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि अगर SIR दो-तीन वर्षों में किया जाए तो हम इस प्रक्रिया को हर संभव संसाधन के साथ समर्थन देंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

5. ‘चीन सच नहीं बदल सकता, अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग…’, भारतीय विदेश मंत्रालय का ड्रैगन को दो टूक जवाब

भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक पेमा वांगजोम को 21 नवंबर को शंघाई में ट्रांजिट के दौरान चीनी इमीग्रेशन अधिकारियों ने परेशान किया। वह लंदन से जापान जा रहीं थी और शंघाई में 3 घंटे का स्टॉप ओवर था। लेकिन इसके बाद उन्हें चीनी इमीग्रेशन अधिकारियों द्वारा 18 घंटे तक केवल इसलिए परेशान किया गया क्योंकि उनके पास जो पासपोर्ट था, उसमें जन्मस्थान की जगह अरुणाचल प्रदेश दर्ज था। वहीं जब इस मामले पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है। अब भारत ने चीन को दो टूक जवाब दिया है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।