नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ बीजेपी के 14, जेडीयू के 8, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 2, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 1 मंत्री को सरकार में जगह मिली है। कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के समर्थक आमने-सामने आ गए हैं। कुछ और खबरें भी दिन भर सुर्खियों में रहीं। आइए, आज की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

1- नीतीश फिर बने सीएम, बीजेपी के 14 मंत्रियों ने ली शपथ

जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें से 15 मंत्री बीजेपी के और 8 मंत्री जेडीयू के हैं। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी नीतीश कुमार के साथ शपथ ग्रहण किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

2- नेपाल में फिर सड़क पर उतरे Gen Z प्रदर्शनकारी

नेपाल में एक बार फिर Gen Z प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं और इस वजह से कुछ इलाकों में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हालात के खराब होने की वजह से प्रशासन को बारा जिले में कर्फ्यू लगाना पड़ा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

3- अदालत समयसीमा नहीं तय कर सकती…

सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को एक बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि राज्य विधानसभा से पास होकर आने वाले विधेयकों पर राज्यपाल या राष्ट्रपति को मंजूरी देने के लिए कोई तय समय सीमा नहीं बनाई जा सकती। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

4- जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को ढाई महीने में दूसरी बार हराया

पाकिस्तान में त्रिकोणीय टी20 सीरीज 2025 के दूसरे मैच में गुरुवार को जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर उलटफेर किया। जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को ढाई महीने में दूसरी बार हराया है। दोनों ही मैचों में श्रीलंका की टीम 100 रन के भीतर आउट हो गई। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 6 सितंबर को हरारे में श्रीलंका हराया था। जिम्बाब्वे ने तीसरी बार श्रीलंका को टी20 में हराया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

5- कर्नाटक में CM की कुर्सी के लिए दो नेता आमने-सामने

कर्नाटक कांग्रेस में क्या एक बार फिर मुख्यमंत्री को बदलने की लड़ाई तेज होने वाली है? कर्नाटक कांग्रेस के विधायकों का एक दल गुरुवार रात को दिल्ली पहुंच गया है। ये सभी विधायक डीके शिवकुमार के समर्थक हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।