बिहार में एग्जिट पोल के सामने आने के बाद सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसके अलावा दिल्ली में हुए बम धमाके को लेकर जांच एजेंसियां कार्रवाई में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में फरीदाबाद से शाहीन शाहिद की गिरफ्तारी हुई है। आइए, दिन की 5 बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं। 

1- एग्जिट पोल ने कहा- बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार 

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद अब एग्जिट पोल आए हैं। Matrize, Peoples Pulse सहित तमाम एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है जबकि महागठबंधन को फिर से विपक्ष में बैठना पड़ेगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

2- कौन है शाहीन शाहिद? आतंकी माड्यूल मामले में हुई गिरफ्तारी

राजधानी दिल्ली में हुए कार धमाके को लेकर जांच जारी है। फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन शाहिद के घर पर भी एनआईए, ATS और जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम पहुंची। शाहीन के पिता शाहिद अंसारी ने कहा कि उनकी बेटी ऐसी हरकत नहीं कर सकती है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

3- नतीजों से पहले ही बिहार में कांग्रेस को जबरदस्त झटका

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही कांग्रेस को राज्य में बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

4- इस्लामाबाद में अदालत परिसर में बम विस्फोट, 12 लोगों की मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार को अदालत परिसर में हुए विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। यह अदालत इस्लामाबाद के G-11 इलाके में स्थित है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट कार के अंदर हुआ है। पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

5- ‘मरे उनके दुश्मन’- दोस्त धर्मेंद्र की मौत की अफवाहों पर फूटा शत्रुघ्न सिन्हा का गुस्सा

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। सुबह-सुबह उनके निधन की खबर आई लेकिन इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्ट किया। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने आश्चर्य जताया कि कौन से वे सूत्र हैं जो इस तरह की झूठी खबरें फैला रहे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।