Jammu-Kashmir Assembly Election Results 2024: बॉर्डर से सटे जम्मू-कश्मीर की मेंढर विधानसभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस ने लगभग 15 हजार वोट से जीत दर्ज की। भाजपा दूसरे नंबर पर रही। अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। जनता को उम्मीद है कि नई विधानसभा गठित होने के बाद जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाएगा।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार मेंढर में 18 राउंड की काउंटिंग के बाद नेशनल क्रॉन्फ्रेंस के जावेद अहमद राणा को 31386 वोट मिले। उन्होंने 14794 मतों से जीत दर्ज की। भाजपा के मुर्तजा अहमद खान को 16592 वोट मिले। निर्दलीय मोहम्मद अशफाक को 13322 वोट मिले। शहजाद अहमद मलिक को 10433 वोट मिले। 4 उम्मीदवारों को 400 से कम वोट मिले।
LIVE: J&K Election Result Constituency Wise
मेंढर विधानसभा सीट के बारे में जानें
मेंढर विधानसभा सीट पीर पंजाल पहाड़ियों के पास स्थित है। यह पुंछ जिले में है और सुरक्षित सीटों में आती है। यहां पर दूसरे चरण में 25 सितंबर 2024 को मतदान हुआ था। यहां के लोग मुख्य रूप से खेती करते हैं और उनकी जीविका का यह मुख्य साधन है। ग्रामीण और कृषि आधारित जीवन यापन करते हैं। हालांकि राज्य से धारा 370 समाप्त होने और नए परिसीमन के बाद यहां की स्थिति में काफी बदलाव आया है।
इस सीट पर पिछली बार 2014 में जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉफ्रेंस के जावेद अहमद राणा (Javed Ahmed Rana) ने जीत हासिल की थी। उन्होंने पीडीपी के मोहम्मद माहरूफ खान (Mohd Mahroof Khan) को करीब 9 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। जावेद अहमद राणा को 31,186 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद माहरूफ खान को 22,161 वोट मिले थे।
2014 में मेंढर विधानसभा क्षेत्र के विजेता और उप विजेता उम्मीदवार
क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | कुल वोट |
1 | जावेद अहमद राणा | जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉफ्रेंस | 31,186 |
2 | मोहम्मद माहरूफ खान | जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी | 22,161 |
3 | मुर्तजा अहमद खान | कांग्रेस | 7,255 |
इस बार यहां से चुनाव मैदान में बीजेपी ने मुर्तजा खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह पहले कांग्रेस में थे और इस सीट से पार्टी के उम्मीदवार भी थे। राज्य में नेशनल कॉफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन है। नेशनल कॉफ्रेंस ने अपने पिछले उम्मीदवार जावेद अहमद राणा को ही फिर से मैदान में उतारा है। वह इस सीट से दो बार चुनाव जीत चुके हैं। जबकि पीडीपी ने नदीम खान को टिकट दिया है।