Jammu Kashmir (J&K) Vidhan Sabha Chunav/Election Result 2024 Live Counting Online: जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए हैं। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में वोटिंग हुई है। 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को नतीजे आएंगे। जम्मू कश्मीर के नतीजों का महत्व राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। धारा 370 हटने के बाद पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं। अब लोग जम्मू कश्मीर के नतीजे जानने को लेकर उत्सुक हैं।

Haryana, J&K Election/Chunav Results 2024 LIVE: Check Here

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे जनसत्ता लाइव टीवी पर देख सकते हैं। यहां पर आपको पल-पल की अपडेट मिलेगी। हर सीट का विश्लेषण भी मिलेगा। राजनीतिक विश्लेषक भी जनसत्ता लाइव टीवी पर मौजूद रहेंगे और वह आपको नतीजों का महत्व बताएंगे।

इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर भी आप चुनावी नतीजे देख सकते हैं। यहां पर आपको सबसे सटीक जानकारी मिलेगी। हालांकि इलेक्शन कमिशन हर राउंड के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही अपनी साइट पर अपडेट करेगा।

Haryana Vidhan Sabha Chunav/Election Result 2024: हरियाणा चुनाव 2024 के नतीजों से जुड़ी अपडेट

JioCinema और Hotstar पर देख सकते हैं नतीजे

अगर आप टीवी देखने का मौका नहीं पा रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। JioCinema और Hotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। यहां आप LIVE TV टैब में जाकर अपने पसंदीदा चैनल्स पर चुनावी नतीजों की हर जानकारी देख सकते हैं। ये प्लेटफॉर्म्स उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी हैं, जो यात्रा पर हैं या टीवी से दूर हैं।

वहीं नतीजे से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने बड़ा बयान दिया है। रविंद्र रैना ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी 35 सीटें हासिल करके क्षेत्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले और निर्दलियों की मदद से हम सरकार बनाएंगे। रविंदर रैना ने यह भी कहा कि उपराज्यपाल द्वारा पांच विधायकों का नॉमिनेशन पुनर्गठन अधिनियम के तहत किया जा रहा है।