Congress Leader Jaiveer Shergill Resigns: कांग्रेस पार्टी (Congress party) के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी को छोड़कर नेताओं (leader) के जाने का सिलसिला जारी। अब इस लिस्ट में जयवीर शेरगिल (Jaiveer Shergill) का नाम जुड़ गया। हालांकि, उन्होंने पार्टी की सदस्यता से अभी इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद से पार्टी में सन्नटा पसरा दिखाई दे रहा है। क्योंकि शेरगिल गांधी-नेहरू परिवार के करीबी माने जाते रहे हैं। चलिए जानते हैं कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता (National Spokesman) पद से इस्तीफा (Resigns) में जयवीर ने क्या लिखा?
दरअसल, जयवीर शेरगिल ने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा। उन्होंने अपने त्याग पत्र में लिखा, ‘मुझे यह कहते हुए दुख होता है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे।’
21 अगस्त को आनंद शर्मा का इस्तीफा
जयवीर शेरगिल से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार आनंद शर्मा ने रविवार (21 अगस्त) को पार्टी की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। सियासी हलकों में चर्चा थी कि आनंद शर्मा को कांग्रेस पार्टी में अनदेखा किया जा रहा था। माना जा रहा है कि इसी वजह से वह नाराज चल रहे थे। आनंद शर्मा ने कांग्रेस की आतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में कहा थआ कि पार्टी में उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।
जयवीर शेरगिल को जानिए
जयवीर शेरगिल का जन्म 28 जून 1983 को जयवीर का जन्म पंजाब राज्य के जालंधर में हुआ था। वह सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राजनेता हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे युवा राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट थे। जयवीर शेरगिल पंजाब के लिए कांग्रेस पार्टी (पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के सबसे कम उम्र के प्रवक्ताओं में से एक। उन्होंने 2 साल (2008-09) की अवधि के लिए इंटरनेशनल बार एसोसिएशन (दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित वकील संगठन) के लिए यंग इंडिया प्रतिनिधि के रूप में भी काम किया है।