भारतीय रेल ने आज (5 अक्टूबर, 2019) चलने वाली 258 ट्रेन रद्द कर दी हैं। इनमें 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल, 12420 नई दिल्ली-लखनऊ, 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन और 38417 हावड़ा जं-पंसकुरा के बीच चलने वाली ट्रेनें भी हैं। इसके अलावा कुल 78 रेलगाड़ियां आंशिक रूप से रद्द कर रखी हैं। इनमें 11029 कोयना एक्सप्रेस – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-पुणे जं, 13008 यूए तूफान एक्सप्रेस – श्री गंगानगर-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं और 13123 सियालदाह-सीतामढ़ी एक्सप्रेस – बरौनी से सीतामढ़ तक शामिल हैं। यहां सभी रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट नहीं दी गई है।