Happy International Yoga Day 2023 Highlights: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व योगमय हो गया। भारत में न केवल मैदानी इलाकों में, बल्कि हिमालय की गोद से लेकर समुद्र की लहरों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही 180 से अधिक देशों में योगाभ्यास से पूरी दुनिया योगमय हो गयी। योग दिवस की शुरुआत अमेरिका से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तड़के जारी वीडियो संदेश के साथ हुई, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत ने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परम्पराओं को पोषित किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमें योग के माध्यम से विरोधाभासों, बाधाओं और प्रतिरोधों को खत्म करना है। हमें दुनिया के समक्ष ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत करना है।”
पीएम मोदी अमेरिका में हैं लेकिन योग दिवस के अवसर पर उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि “युज्यते अनेन इति योग’ अर्थात जो जोड़ता है वो योग है। इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है।
यहां पढ़िए योग दिवस के Highlights
योग कार्यक्रम के बाद हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड टिफनी गेरे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय संस्कृति की उपज हैं और भारतीय संस्कृति की तरह एक विशाल जगह से आते हैं। हम उनके संदेश को बार-बार सुनना चाहते हैं।
#WATCH | It is a lovely message. He (PM Modi) is a product of Indian culture and comes from a vast place like Indian culture does. This message of universal brotherhood and sisterhood is the one we want to hear again and again, says Richard Gere after Yoga Day event in New York pic.twitter.com/9fKXLpCYyh
— ANI (@ANI) June 21, 2023
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आयोजित योग सत्र को सर्वाधिक देशों के लोगों की सहभागिता के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के पहले चरण में यहां आये मोदी ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऐतिहासिक समारोह का नेतृत्व किया।
अडाणी समूह के स्वास्थ्य विभाग के साथ योग प्रशिक्षक के रूप में काम कर रही स्मिता कुमारी रिकॉर्ड 3 घंटे 10 मिनट और 12 के लिए आयोजित करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया सेकंड। रिकॉर्ड स्थापित करने का यह प्रयास हाल ही में अहमदाबाद में हुआ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि योग भारतीय मनीषा की तरफ से विश्व मानवता के कल्याण के लिए दिया गया एक उपहार है। एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में योगाभ्यास करने के पूर्व योग साधकों, प्रशिक्षुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक अनूठे योग सत्र का नेतृत्व किया और इस दौरान उन्होंने योग को ‘सही मायने में विश्वव्यापी’ तथा ‘कॉपीराइट व पेटेंट’ से मुक्त बताया। योग सत्र में इस वैश्विक संस्था (संयुक्त राष्ट्र) के शीर्ष अधिकारी, विश्व भर के राजनयिकों और प्रख्यात व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आयोजित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर उत्साह और उत्सव की भावना से सराबोर नजर आए। योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश द्वार के बाहर बड़ी संख्या में भारतवंशी के साथ-साथ अन्य देशों के लोगों की लंबी कतार लग गई।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को देश भर में आयोजित कार्यक्रमों में 11 लाख से अधिक एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। उत्तर में लेह से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक और पश्चिम में द्वारका से लेकर पूर्व में तेजू तक पूरे देश में उद्यानों, खुले मैदानों, विद्यालयों और कॉलेजों में योग सत्र आयोजित किए गए।
भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को अंतरराष्ट्री योग दिवस के अवसर पर 'भारतमाला' के रूप में देश की भूमि और समुद्री सीमाओं के साथ 100 से अधिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए। सेना ने एक बयान में कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों, बच्चों सहित, साथ ही रक्षा क्षेत्र में असैन्य पदों पर तैनात लोगों ने कार्यक्रमों में भाग लिया। उसने कहा कि स्थानीय लोगों को भी योग गतिविधियों में शामिल किया गया।
सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग की ओर से आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। लिटिल इंडिया में श्री श्रीनिवास पेरुमल मंदिर में उच्चायुक्त पी. कुमारन के नेतृत्व में हुए लगभग एक घंटे के कार्यक्रम में स्वास्थ्य, प्रसन्नता और सद्भाव पर एक पुस्तक का विमोचन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नेताओं और अधिकारियों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्रियों हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया और पीयूष गोयल तथा दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शहर में योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लिया। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के लिए योग। नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में फिटनेस के प्राचीन अभ्यास के वैश्विक उत्सव में योग के प्रतिपादकों और प्रशिक्षकों के साथ योग किया।’’
भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ और उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को यहां शीर्ष अदालत परिसर में योगासन किए। सीजेआई और अन्य न्यायाधीशों के अलावा, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शीर्ष अदालत के नवनिर्मित विस्तारित भवन परिसर स्थित ‘योग एवं मनोरंजन सभागार’ में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस आयोजन में भागीदारी स्वैच्छिक थी और योग विशेषज्ञों की देखरेख में योगासन कराये गये।
रेल मंत्री मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ओडिशा के बालासोर में लोगों के साथ योग किया। उन्होंने योग कार्यक्रम का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बालासोर के लोगों के साथ योग।’’
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को योग को मानवता के लिए भारत का सबसे बड़ा उपहार बताया जिसने लोगों के जीवन में खुशी लाने के लिए धर्म और भौगोलिक बाधाओं को पार किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में योगाभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है और दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए भारत का महान उपहार है। योग शरीर और मन को एक साथ लाता है और यह जीवन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हम सभी को बेहतर स्थिति में रहने में मदद करता है। हमारे आसपास बढ़ती चुनौतियां। इस दिन, मैं सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करने का आग्रह करता हूं।
Delhi | President Droupadi Murmu performed yoga at Rashtrapati Bhawan today to mark #9thInternationalYogaDay
— ANI (@ANI) June 21, 2023
"Yoga is one of our civilisation’s great accomplishments and India’s great gift to the rest of the world. Yoga brings together the body and the mind and it is a holistic… pic.twitter.com/2ea1Ug7Zxn
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में योग किया।
सीडीएस जनरल अनिल चौहान और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने जवानों के साथ दिल्ली में एयरफोर्स स्टेशन में योगाभ्यास किया।
Chief of Defence Staff General Anil Chauhan and Air Chief Marshal VR Chaudhari along with defence personnel practised Yoga at Air Force Station in New Delhi#9thInternationalYogaDay pic.twitter.com/88f7MTGJzC
— ANI (@ANI) June 21, 2023
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अरुणाचल प्रदेश में सेना के जवानों ने योगाभ्यास किया।
Army personnel deployed in Arunachal Pradesh, perform Yoga on #9thInternationalYogaDay
— ANI (@ANI) June 21, 2023
(Pics credit – Indian Army) pic.twitter.com/p91CQ1ceiA
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दिल्ली में योग किया।
#WATCH | Lok Sabha Speaker Om Birla performs Yoga in Delhi to mark the #9thInternationalYogaDay. pic.twitter.com/BQ2MvZmLiX
— ANI (@ANI) June 21, 2023
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नोएडा में कोस्ट गार्ड ऑफिसर्स मेस में योग का आयोजन किया।
#WATCH | UP: Indian Coast Guard organises Yoga at Coast Guard Officers' mess in Noida pic.twitter.com/nSPVwJHNy4
— ANI (@ANI) June 21, 2023
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने दिल्ली में योग किया।
#WATCH | Union Health Minister Dr Mansukh Mandaviya performs Yoga in Delhi to mark the #9thInternationalYogaDay. pic.twitter.com/9rJEzBgGlh
— ANI (@ANI) June 21, 2023
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मैं योग के इस भव्य आयोजन के लिए पीएम को धन्यवाद देता हूं। पीएम ने योग को दुनिया में फैलाने का काम किया है।
#WATCH | Madhya Pradesh: "I thank PM for organising this grand event of Yoga. The main Yoga event in the country is being held here in the Jabalpur. PM has done the work of spreading yoga to the world," says Union Minister Prahlad Singh Patel on #9thInternationalYogaDay pic.twitter.com/xn26MjKFEp
— ANI (@ANI) June 21, 2023
नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ अधिकारियों और जवानों ने योग किया।
#WATCH | BSF officers and Jawans perform yoga on #9thInternationalYogaDay at International Border in R S Pura sector of Jammu pic.twitter.com/Bw1RcHAcuZ
— ANI (@ANI) June 21, 2023
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम संस्कारधामी जबलपुर में आयोजित हुआ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सारा युग योगमय है। संस्कारधामी में जगह छोटी पड़ गई। मध्यप्रदेश योगमय हो गया।
#WATCH | Jabalpur: "Today we are celebrating International Yoga Day. Under the leadership of PM Modi, the entire world is under the influence of Yoga," says Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan on #9thInternationalYogaDay pic.twitter.com/CejIP18pBY
— ANI (@ANI) June 21, 2023
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में योग किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
#WATCH | Madhya Pradesh: Vice-President, Jagdeep Dhankhar and CM Shivraj Singh Chouhan perform Yoga in Jabalpur to mark the #9thInternationalYogaDay. pic.twitter.com/dUCixgUl5J
— ANI (@ANI) June 21, 2023
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी में योग किया।
#WATCH | Maharashtra: Union Minister Dharmendra Pradhan performs Yoga at Savitribai Phule University, in Pune to mark the #9thInternationalYogaDay. pic.twitter.com/Zz6QitnATA
— ANI (@ANI) June 21, 2023
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में आयोजित एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में योग किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी मौजूद थे।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने योग दिवस पर एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि योग सबको एकजुट करता है और योग शांति प्रदान करता है। एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि योग चिंता को कम कर सकता है और मानसिक कल्याण को बढ़ावा दे सकता है।
In a divided world, yoga unites millions of people across the globe, for whom it is a source of strength, harmony, and peace.
— António Guterres (@antonioguterres) June 21, 2023
On this #YogaDay, let us embrace this spirit of unity, and resolve to build a better, more harmonious world for people & planet. pic.twitter.com/VyPdpb2mKB
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ INS विक्रांत पर योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं दिल्ली एम्स में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने डॉक्टर्स के साथ योग किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा के गुरुग्राम में ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग किया। जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमारे लिए गौरव और सौभाग्य का दिन है। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी, जिन्होंने योग का प्रस्ताव रखा था वो आज संयुक्त राष्ट्र से योग करेंगे। जेपी नड्डा ने सभी को योग दिवस की बधाई दी!
दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनायागया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का नेतृत्व किया।