PM Modi in Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा के दौरान विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग हमें डिप्लोमेसी का पाठ पढ़ा रहे हैं, उनको भी कुछ याद दिलाना चाहता हूं। 26-11 की घटना के बाद भी विदेशी दबाव में कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम नहीं रुका। हमले के कुछ दिन बाद ही कांगेस की सरकार ने पाकिस्तान से बातचीत शुरू कर दी थी।
पीएम मोदी ने कहा कि एक भी डिप्लोमेट को बाहर निकालने की हिम्मत नहीं की। बड़े-बड़े हमले होते गए, लेकिन यूपीए सरकार ने पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा देकर रखा था। कभी वापस नहीं लिया। देश मुंबई हमले का न्याय मांग रहा था, कांग्रेस पाकिस्तान से व्यापार करने में लगी थी। पाकिस्तान वहां से खून की होली खेलने वाले आतंकियों को भेजता रहा, कांग्रेस यहां अमन की आस के मुशायरे किया करती थी। हमने ये वन-वे ट्रैफिक बंद कर दिया।
Parliament Session Updates | आज की बड़ी खबरें
PM मोदी ने शेयर की पाकिस्तान पर एक्शन की डीटेल्स
पीएम मोदी ने कहा है कि हमने पाकिस्तान का एमएफएन का दर्जा रद्द किया, वीजा बंद किया, अटारी वाघा बॉर्डर बंद कर दिया। भारत के हितों को गिरवी रख देना कांग्रेस की पुरानी आदत है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण सिंधु जल समझौता है। ये नेहरू जी ने किया और मामला जुड़ा था भारत से निकलने वाली नदियों का। वो नदियां हजारों साल से भारत का सांस्कृतिक विरासत, चैतन्य शक्ति रही हैं।
‘पीएम मोदी में दम हैं तो कहें डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहे’, जानें राहुल गांधी के भाषण की बड़ी बातें
सिंधु नदी जो भारत की पहचान रही है लेकिन कांग्रेस ने सिंधु और झेलम पर विवाद के लिए पंचायत दिया विश्व बैंक को. सिंधु जल समझौता भारत की अस्मिता और भारत के स्वाभिमान के साथ किया गया बहुत बड़ा धोखा था। आज के देश के युवा ये सुनते होंगे तो आश्चर्य होता होगा। नेहरू जी ने किया क्या कि ये जो नदियां थीं, 80 फीसदी पानी पाकिस्तान को देने के लिए राजी हो गए थे. इतने बड़े भारत को 20 फीसदी पानी। कौन सी बुद्धिमानी थी।
पीएम मोदी ने उठाया डीसिल्टिंग का मुद्दा
पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू जी ने ये भी समझौता कर लिया कि भारत इस बांध की सफाई नहीं करेगा। नेहरू जी ने भी इस गलती को माना और कहा कि मुझे लगा कि ये समझौता अन्य समस्याओं के समाधान का रास्ता खोलेगा, लेकिन सभी समस्याएं जस की तस हैं. इससे हमारी कृषि को नुकसान हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नेहरू के फैसलों ने देश को पीछे किया। कांग्रेस की बाद की सरकारों ने सिंधु समझौते की ओर देखा भी नहीं। नेहरू जी की गलती को सुधारा भी नहीं। अब भारत ने नेहरू जी की गलती को सुधारा है। देश का अहित करने वाला ये समझौता अब इस रूप में आगे नहीं चल सकता। भारत ने तय कर दिया है कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते।
सैटेलाइट फोन के सिग्नल से मिली आतंकियों की लोकेशन… जानें कैसे पहलगाम हमले के तीन गुनाहगार किए गए ढेर
‘हमने आतंक की नाभि पर प्रहार किया’, पढ़ें लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें