हैदराबाद से तिरुपति जा रही स्पाइसजेट एसजी फ्लाइट को तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण वापस लौट आई और आरजीआई हवाई अड्डे पर उतरी। इस बात की जानकारी एयरपोर्ट के पीआरओ ने दी है।
कुछ समय पहले दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी की वजह से प्लेन दिल्ली वापस लौट आया था। इस प्लेन में कुल 180 यात्री सवार थे। यह प्लेन जैसे ही दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरा। जानकारी के अनुसार फ्लाइट आधी दूरी तय भी कर चुकी थी उसके बाद तकनीकी खराबी आने के स्थिति में वापस लौट आई। पहले पिछले हफ्ते से ही इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं। कभी अहमदाबाद से तो कभी लखनऊ तो कभी कोलकाता में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
सरकार ने गठित की हाई लेवल कमेटी
बीते 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की प्लेन तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश कर गई थी। इस हादसे में प्लेन में सवार 241 यात्रियों समेत कुल 268 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें से 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर थे। इसी हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हो गई थी। अभी इस हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त डीएनए के जरिए की जा रही है, ताकि उनके परिवार को शव सौंपा जा सके।अभी तक कुल 210 शवों का डीएनए मैच किया जा चुका है।
इस हादसे में मारे गए लोगों के लिए एअर इंडिया ने 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया। वहीं टाटा संस की ओर से हादसे में मृतक के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया। इस हादसे को लेकर केंद्र सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल जांच कमेटी गठित कर दी है। ये कमेटी अगले तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।