अमेरिका ने अवैध रूप से देश में रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस भेज दिया है। खास बात यह है कि इसके लिए उसने एक चार्टर्ड विमान किराए पर लिया था। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम भारत सरकार के सहयोग से उठाया गया है और चार्टर विमान 22 अक्टूबर को भारत भेजा गया था। एक अधिकारी ने ज़्यादा जानकारी देते हुए कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका में कानून का पालन किए बिना रहे लोगों को वापस भेजा गया है। जो यहां रहना चाहते हैं उन्हें नियमों का पालन करना होगा। विभाग ने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।”
भारत के अलावा भी कई देशों के नागरिकों को वापस भेजा गया है
अमेरिका नागरिकता कानून को लेकर बेहद सख्त है और पिछले कुछ सालों में सुरक्षा के लिहाज से बॉर्डर सिक्योरिटी को काफी मजबूत भी किया गया है। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के बयान में कहा गया है कि FY 2024 में 160,000 से ज़्यादा लोगों को वापस लौटाया गया है, यह सभी भारत सहित 145 से ज़्यादा देशों के थे। इसके लिए अमेरिका ने 495 से ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें संचालित की हैं।
किन देशों के लोगों को बाहर का रास्ता दिखा चुका है अमेरिका?
पिछले एक साल में होमलैंड सुरक्षा विभाग ने दुनिया भर के विभिन्न देशों से व्यक्तियों को निकाला है, जिनमें कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, मिस्र, मॉरिटानिया, सेनेगल, उज्बेकिस्तान, चीन और भारत शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि विभाग पूरी दुनिया भर में विदेशी सरकारों के साथ नियमित रूप से संपर्क में रहता है ताकि बिना किसी वैधता के अमेरिका में रह रहे लोगों पर कार्रवाई की जा सके।
इसरो एलन मस्क के जैसे रॉकेट कब बना पाएगा? IIT दिल्ली में एस सोमनाथ ने क्या दिया जवाब
इसमें कहा गया है कि यह उन अनेक उपायों में से एक है जिसका उपयोग अमेरिका ने अनियमित प्रवासन को कम करने, सुरक्षित, वैध और व्यवस्थित मार्गों के उपयोग को बढ़ावा देने और इस तरह के गैर-कानूनी चलन को रोकने के लिए किया है और आगे भी करता रहेगा।