Henley Passport Index ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में भारत को 80वीं रैंकिंग दी है। असल में भारतीय पासपोर्ट रखने लोग 62 देशो में बिना वीज़ा के एंट्री ले सकते हैं। कुछ सालों से भारत के लोगों के लिए विदेश जाना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। दुनिया भर में भारत के बढ़के प्रभाव के कारण अब भारत के लोग बिना वीजा की टेंशन किए 62 देशों में यात्रा कर सकते हैं। मंगलवार को जारी
Henley Passport Index के अनुसार, भारत का पासपोर्ट दुनिया भर में 80वें स्थान पर है, जिससे भारतीयों को 62 देशों में बिना वीजा के जाने की परमिशन मिलती है। यहां उन 62 देशों की पूरी लिस्ट दी गई है। जहां भारतीय बिना वीजा के ट्रेवल कर सकते हैं। यह लिस्ट 11 जनवरी के वीजा नियमों के आधार पर है।
देखिए किन जगहों पर बिना वीजा के भारतीय ट्रेवल कर सकते हैं, ये रही पूरी लिस्ट
अंगोला
बारबाडोस
भूटान
बोलीविया
ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स
बुस्र्न्दी
कंबोडिया
केप वर्डे द्वीप समूह
कोमोरो द्वीप
कुक द्वीपसमूह
ज़िबूटी
डोमिनिका
अल साल्वाडोर
इथियोपिया
फ़िजी
गैबॉन
ग्रेनेडा
गिनी-बिसाऊ
हैती
इंडोनेशिया
ईरान
जमैका
जॉर्डन
कजाखस्तान
केन्या
किरिबाती
लाओस
मकाओ (एसएआर चीन)
मेडागास्कर
मलेशिया
मालदीव
मार्शल द्वीप समूह
मॉरिटानिया
मॉरीशस
माइक्रोनेशिया
मोंटेसेराट
मोज़ाम्बिक
म्यांमार
नेपाल
नियू
ओमान
पलाऊ द्वीप समूह
कतर
रवांडा
समोआ
सेनेगल
सेशल्स
सेरा लिओन
सोमालिया
श्रीलंका
संत किट्ट्स और नेविस
सेंट लूसिया
सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
तंजानिया
थाईलैंड
तिमोर-लेस्ते
चल देना
त्रिनिदाद और टोबैगो
ट्यूनीशिया
तुवालू
वानुअतु
ज़िम्बाब्वे
दरअसल, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की लिस्ट के अनुसार, यूरोपीय देश- फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और एशिया के जापान और सिंगापुर नंबर एक पर हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, इन देशों के पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली होते हैं। जो दुनिया भर में यात्रा करने के लिए काफी हैं। इन पासपोर्ट के लिए यात्री 194 देशों में वीजा-फ्री एंट्री ले सकते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर दक्षिण कोरिया, स्वीडन और फिनलैंड का आता है। यहां के नागरिकों को कुल 193 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है। वहीं तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड शामिल हैं। यहां के लोग पासपोर्ट पर 192 देशों की यात्रा बिना वीजा लिए कर सकते हैं।