Independence Day 2018 Speech, Essay, Bhashan in Hindi, Swatantrata Diwas Par Bhashan, Nibandh, Kavita, Geet for School Teachers, Students in Hindi: 15 अगस्त, 2018 (बुधवार) को भारत में 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। भारत में यह दिन राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन 1947 में भारत को दो सौ सालों की गुलामी से आजादी मिली थी और देशभक्त क्रांतिकारियों का सपना सच हुआ था। इस दिन देश का हर व्यक्ति देशभक्ति की भावना में सराबोर रहता है। स्कूल, कॉलेजों और दफ्तरों में कामकाज नहीं होते बल्कि इस दिन वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हालांकि सार्वजनिक परिवहन बिल्कुल प्रभावित नहीं होता है। इसे बहुत उत्साह के साथ भारत की राजधानी दिल्ली में मनाया जाता है जबकि स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक समुदाय और समाज सहित दूसरे शिक्षण संस्थानों में भी मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल और कॉलेजों में खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें स्वतंत्रता दिवस पर निंबध लेखन या भाषण भी होता है।

हमारा देश भारत सदियों की परतंत्रता के बाद 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था। इसी के उपलक्ष्य में इस दिन को हम हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाते हैं और यह हमारा राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन 1947 को भारत ने ब्रिटिश राज्य से आजादी हासिल की थी। स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व महात्मा गांधी और बहुत से महान नेताओं ने किया, इस संग्राम में आम जनता ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बहुत से भारतीयों ने अपना जीवन भी बलिदान किया था।

Happy Independence Day 2018 Images, Quotes, Messages

15 अगस्त 1947 को लालकिले पर झंडा फहराते हुए हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि “रात 12:00 बजे जब आधी दुनिया सो रही है। भारत जीवन और स्वतंत्रता पाने के लिए जाग रहा है। यह एक ऐसा क्षण है जो दुर्लभ है जब हम पुराने युग से नए युग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। भारत पुनः अपनी पहचान बनाएगा। आजादी के बाद भारत की प्रगति को देखकर यह कहा जा सकता है कि नेहरु जी का यह कथन आज सार्थक हो रहा है। आज भारत दुनिया भर में राजनीतिक ही नहीं आर्थिक शक्ति के रुप में भी उभर रहा है। भारतीय युवा अपनी प्रतिभा एवं क्षमता पूरी दुनिया मे फैला रहे हैं। गांव का तेजी से विकास हो रहा है, महिलाओं में पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

Happy Independence Day 2018: स्वतंत्रता दिवस पर वॉट्सऐप-फेसबुक के जरिए भेजें ये खास संदेश