दिल्ली-एनसीआर का मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के राज्यों में देखने को मिलेगा। आईएम़डी के मुताबिक उत्तर भारत के कई हिस्सों में 25 से 28 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि एक वेस्टर्न डिस्टबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टबेंस का असर जम्मू-कश्मीर से लेकर गिलगिट-बाल्टिस्तान, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में देखने को मिल सकता है। इससे 25 फरवरी से अगले चार दिन तक बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। इससे अलावा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में भी इस दौरान बर्फबारी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने 27 और 28 फरवरी को उत्तराखंड और 26 से 28 फरवरी तक हिमाचल में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 26 फरवरी से 1 मार्च तक हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।

यहां पढ़ें मौसम से जुड़ी पल-पल की अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली-एनसीआर का मौसम तेजी से बदल रहा है। मंगलवार सुबह 8 बजे दिल्ली का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में 27 और 28 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के मौसम की परिस्थितियों ऐसी ही बनी रह सकती हैं। बुधवार से प्रदेश के तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है। राजधानी भोपाल जिले के मौसम के बारे में पूर्वानुमान जारी करते हुए विशेषज्ञों ने बताया है कि यहां आकाश की स्थिति साफ बनी रह सकती है। इस दौरान मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।