गणतंत्र दिवस को लेकर कर्तव्यपथ पर तैयारियां जोरों पर है। 26 जनवरी को जब गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, तब ठंड भी अधिक रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी को सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। हवाएं भी तेज गति से चलेंगी।
गणतंत्र दिवस पर मौसम रहेगा साफ
गणतंत्र दिवस की परेड को देखने के लिए जो भी लोग आएंगे, उन्हें सुबह ठंड का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ होगा, जिससे परेड और झांकियों का दृश्य एकदम साफ नजर आएगा। शनिवार को भी तेज हवा की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम को बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि ज्यादातर जगहों पर हल्का कोहरा छाया रहेगा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 26 जनवरी को हवाओं की गति 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।
26 जनवरी को बच्चों के साथ करें सेलिब्रेट, दिल्ली के इन 3 जगहों पर जरूर जाएं घूमने
मौसम विभाग ने गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली-एनसीआर में मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक दिल्ली-एनसीआर का मौसम अच्छा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों से हट चुका है और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानी क्षेत्रों और दिल्ली में बह रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार कोहरा छाने की संभावना भी कम है। हालांकि सुबह केवल हल्का कोहरा और कुछ स्थानों पर धुंध छाई रह सकती है। जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।
जानें अन्य इलाकों में कैसा रहेगा मौसम
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी भी देश के कुछ इलाकों में ठंड से राहत नहीं मिलेगी। बिहार में कड़ाके की ठंड अभी भी पड़ रही है और आने वाले चार-पांच दिनों तक यही स्थिति रहेगी। वहीं उत्तर प्रदेश में भी मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। सेंट्रल उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश हुई। जबकि प्रयागराज में महाकुंभ लगा है और वहां पूरे दिन धूप खिली रही।