दिल्ली-एनसीआर में जनवरी की धूप ने गर्मी का एहसास दिलाना शुरू कर दिया है। गुरुवार रात हल्की बारिश के बावजूद शुक्रवार सुबह दिल्ली का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोहरे के कारण कुछ उड़ानों पर भी असर पड़ा है, लेकिन दिन में खिली धूप के चलते मौसम जनवरी के लिहाज से गर्म ही रहा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक था। 25-27 जनवरी के बीच तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है, लेकिन दिन के समय हल्की धूप बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 206 रहा। यह ‘खराब’ श्रेणी में आता है। राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। IMD का अनुमान यह भी है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आने वाले दो दिनों दिनों में दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
Delhi Vidhan Sabha Chunav | आज की ताजा खबर
यूपी में बारिश और कोहरे का अलर्ट:
यूपी के लखनऊ और कानपुर समेत कई शहरों में ठंड और गलन का दौर जारी है। बुधवार को कई जगह बारिश होने से तापमान कम हो गया और ठंड बढ़ गई। हालांकि प्रयागराज के तापमान में इजाफा हुआ है। बुधवार को प्रयागराज राज्य के अन्य शहरों की अपेक्षा सबसे गर्म रहा। दूसरी तरफ राज्य के अधिकतर शहरों में कोहरे की वजह से सुबह – शाम विजिबिलिटी कम रही। इसके चलते कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। राज्य के पश्चिमी इलाकों में तेज हवाएं चलने से गलत भी बढ़ गई है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में आज कई स्थानों पर बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके अलावा उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश और निकोबार द्वीप समूह में में भी हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक कई राज्यों में कोहरे और धुंध का असर दिखेगा।
