उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात भी घना कोहरा (Dense Fog in Delhi NCR) छाया हुआ है। वहीं दिल्ली सरकार ने GRAP-4 लागू कर दिया है। (पढ़ें क्या है GRAP-4) आने वाले दिनों में यह और घना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इतना ही नहीं दिल्ली की आबोहवा दिन-ब-दिन बिगड़ती ही जा रही है। रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 482 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह छह बजे आनंद विहार में एक्यूआई 458, अशोक विहार में 466, बवाना में 471, चांदनी चौक में 401, डीटीयू में 388, द्वारका सेक्टर 443, आईएचबीएएस और दिलशाद गार्डन में 449 दर्ज किया गया। इसके साथ-साथ जहांगीरपुरी में 467, जेएनएस स्टेडियम में 396, मुंडका में 465, पूसा में 409, वज़ीपुर में 463, विवेक विहार में 454, रोहिणी में 449, शादीपुर में 457, पटपड़गंज में 441 और पंजाबी बाग में 448 है। बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) स्टेज III लागू कर दिया है।
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में लोगों को ठंड का अहसास लोगों को होने लगा है। मौसम से जुड़े तमाम बड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...
दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात भी घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं दिल्ली सरकार ने GRAP-4 लागू कर दिया है। (पढ़ें क्या है GRAP-4)
हिमाचल प्रदेश में अगले हफ्ते बारिश-बर्फबारी का इंतजार खत्म हो सकता है। पिछले कई दिनों से राज्य में बारिश न होने से सूखे की स्थिति पैदा हो गई है और लोग बादलों के बरसने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब के 18 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 17 नवंबर से 20 नवंबर तक घना कोहरा रह सकता है
छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की रफ्तार और वातावरण में नमी का स्तर घटने से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट हो रही है।
17 नवंबर के लिए तमिलनाडु के 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कन्याकुमारी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, रामनाथपुरम, तेनकासी, विरुधुनगर, मदुरै, थेनी, डिंडीगुल, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, सप्ताहांत में कुड्डालोर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिले में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 22 नवंबर से चेन्नई और तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम सहित अन्य उत्तरी तटीय जिलों में भारी वर्षा की भी भविष्यवाणी की है। 22 से 28 नवंबर तक, राज्य के बाकी हिस्सों में सामान्य से सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज (17 नवंबर) राज्य के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। पिछले कुछ दिनों में ठंड कम हुई है, लेकिन दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और कोंकण के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है, जिससे पता चलता है कि चक्रवात पूरे राज्य में मौसम की स्थिति को प्रभावित कर रहा है।
छत्तीसगढ़ में इन दोनों ठंड काफी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।
कॉलेज के छात्र कालिंदी कुंज में यमुना के तट पर सफाई अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। यहां नदी की सतह पर जहरीला झाग तैर रहा है।
हिमाचल प्रदेश में लोग बारिश-बर्फबारी के लिए तरस गए है। IMD द्वारा बारिश-बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद भी प्रदेश में बादल नहीं बरस रहे है। जिसके कारण प्रदेश में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए है।
आईएमडी के मुताबिक, सांताक्रूज़ वेधशाला ने अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चला कि कोलाबा वेधशाला ने 34 डिग्री तापमान दर्ज किया।
राजस्थान में भी मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिले में घना/अति घना कोहरा छाने की संभावना है।
आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में करीब एक हफ्ते तक कोहरे की आशंका जताई है। विभाग ने इन राज्यों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों को सुबह और देर शाम के समय यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है, जब कोहरा सबसे घना होता है।
इंडिया गेट के आसपास के इलाके में धुंध की एक परत छाई हुई है, जबकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है।
बहुत सारी समस्याएं हैं। मास्क पहनना मददगार हो सकता है। बुजुर्गों को अपने घरों से तभी बाहर निकलना चाहिए जब बहुत ज़रूरी हो। इलाके के एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है।
राष्ट्रीय राजधानी में 'गंभीर' प्रदूषण के कारण धुंध छाई हुई है। लगातार 5वें दिन भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है।
राजस्थान में मौसम विभाग के मुताबिक इस समय एक एंटी साइक्लोन सिस्टम एक्टिव हुआ है। इसकी वजह से कई जिलों में सुबह-शाम और रात में ठंडी हवाएं चलती हैं।
मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक सुबह, शाम और रात के वक्त घना कोहरा छाने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा।
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। आने वाले समय में भी राहत की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उदयपुर में शाम चार बजे 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वैसे शनिवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इस समय राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है।
कोहरे की घनी चादर के बीच ठंड बढ़ गई है। दिन के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है जिसका असर मौसम के मिजाज पर दिखा। दिन में बीते 24 घंटे में ठंड का अहसास बढ़ा है। वहीं रात के तापमान में भी मामूली गिरावट आई है।
मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण और दक्षिण महाराष्ट्र के 9 जिलों में तूफानी हवाओं के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, सतारा, सांगली, कोल्हापुर जिलों में तूफानी हवाओं के साथ येलो अलर्ट दिया गया है। वहीं सोलापुर, धाराशिव, लातूर, रायगढ़, पुणे जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
राजस्थान में मौसम में बदलाव का दौर लगातार जारी है। सर्दी का असर धीरे धीरे बढ़ने लगा है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट होने लगी है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में नमी बढ़ने और सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।