IMD Weather Forecast : राष्ट्रीय राजधानी में देर रात को हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में देर रात को हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

इससे पहले शुक्रवार दोपहर में मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया गया है। बात अगर हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत की करें तो यहां आने वाले चार पांच दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई गई है।

आज की ताजा खबर: यहां पढ़िए देश और दुनिया के आज के मुख्य हिंदी समाचार

बात अगर राजस्थान के पश्चिमी हिस्से की करें तो यहां अगले तीन दिन और पूर्वी राजस्थान में अगले 4-5 दिन दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि आगामी 24 घंटे में राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। राज्य के कुछ भागों में तेज सतही हवाएं चलने की सम्भावना है।

Live Updates
23:00 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: कल राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन व पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधि दर्ज होने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि आगामी 24 घंटे में राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। राज्य के कुछ भागों में तेज सतही हवाएं चलने की सम्भावना है। राज्य के कुछ भागों में तेज सतही हवाएं चलने की सम्भावना है।

22:58 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: राजस्थान में आज कैसा रहा मौसम?

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE:  राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, वहीं संगरिया में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री, पिलानी 43.9 डिग्री सेल्सियस, चूरू-अलवर में 43.8 डिग्री, धौलपुर 43.4 डिग्री, करौली 43.3 डिग्री, बीकानेर में 42.8 डिग्री, वनस्थली में 42.2 डिग्री, कोटा में 42.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42 डिग्री और अन्य स्थानों पर 41.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

22:48 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: दिल्ली में देर रात को बारिश होने की संभावना

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: राष्ट्रीय राजधानी में देर रात को हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में देर रात को हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

22:46 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: सिक्किम में बारिश-भूस्खलन के कारण 1,200 से अधिक पर्यटक फंसे

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: सिक्किम के मंगन जिले में लगातार बारिश से बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन के कारण 15 विदेशी सहित 1,200 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मिंटोकगांग में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। भूस्खलन से पर्वतीय राज्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

16:03 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: अगले पांच दिनों उत्तर प्रदेश के कई/अधिकांश भागों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति की संभावना है।

15:25 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के लिए रहें तैयार

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी।

15:14 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE:  भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

15:09 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: गुजरात के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: आईएमडी राजस्थान के राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले एक दो दिनों तक गुजरात के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

14:27 (IST) 14 Jun 2024
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 14 जून LIVE: झारखंड में जुलाई में हो सकती है ज्यादा बारिश

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 14 जून LIVE:  रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून की मौजूदा प्रगति धीमी है। 16 जून के बाद इसमें तेजी आने की संभावना है और हम 19 जून के आसपास झारखंड में मानसून के आने की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति से पता चलता है कि जून में बारिश कम और जुलाई में ज्यादा हो सकती है। झारखंड में 1 जून से 13 जून तक 43.4 मिमी की सामान्य वर्षा के मुकाबले मात्र 20.2 मिमी वर्षा हुई है, जो 54 प्रतिशत कम है।

14:25 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: झारखंड में मानसून 19 जून के आसपास आने की संभावना

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: भीषण गर्मी और मानसून में देरी के कारण झारखंड में बारिश में कमी बढ़कर 54 प्रतिशत हो गई है तथा यह कमी और बढ़ सकती है, क्योंकि राज्य में मानसून 19 जून के आसपास आने की संभावना है।

13:08 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: मुंबई के अधिकतर हिस्सों में बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: मुंबई में दो दिन के बाद शुक्रवार को अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर बारिश हुई जिससे लोगों को तपिश और उमस से राहत मिली। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि गरज के साथ बारिश शुरू हुई लेकिन इससे शहर में कहीं भी बड़ी मात्रा में जलभराव की कोई खबर नहीं है। 

11:56 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: दिल्ली में कितना रहेगा अधिकतम तापमान?

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 32 प्रतिशत दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। विभाग ने दिल्ली में कुछ स्थानों पर लू चलने के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गयी है।

10:26 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी तीन दिन पश्चिमी राजस्थान में और पूर्वी राजस्थान में दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधि दर्ज होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों में राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है। वहीं राज्य के कुछ भागों में 25-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की सम्भावना है। 

10:25 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: राजस्थान के कुछ हिस्सों में जबरदस्त गर्मी

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE:  राजस्थान में पिछले 24 घंटों में दक्षिणी भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी, वहीं राज्य के उत्तरी एवं पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं तापलहर दर्ज की गयी है। जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि श्रीगंगानगर 46.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बृहस्पतिवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा और यह सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। उन्होंने बताया कि राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस से लेकर 5.8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।

09:53 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा दोपहर और शाम के समय कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। आईएमडी ने शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में लू चलने तथा 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

09:52 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: दिल्ली में कल कितना रहा अधिकतम तापमान?


IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE:  मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

09:49 (IST) 14 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 14 जून LIVE: भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी) ने शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

16:25 (IST) 13 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: सिक्किम में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें!

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE:  न्यूज एजेंसी ANI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सिक्किम में भारी बारिश हुई है। भारी बारिश की वजह से कलिम्पोंग जिले में तीस्ता नदी के किनारे बसे तीस्ता बाजा बहुत सारे घर डूब गए हैं।

16:06 (IST) 13 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: मुंबई और आसपास बारिश का अनुमान

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: स्काईमेट वेदर के अनुसार, मुंबई और मुंबई उपनगरीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ एक या दो बार बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे।

15:10 (IST) 13 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: अगले चार पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE:  भारतीय मौसम विभाग से जानिए कैसा रहेगा अगले चार पांच दिनों तक मौसम

14:19 (IST) 13 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है बारिश

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले चौबीस घंटों में कोकण, गोवा, उत्तर कर्नाटक के भीतरी हिस्सों, तेलंगाना, साउथ छत्तीसगढ़ और साउथ ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है।

13:14 (IST) 13 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: पंजाब – हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में हीटवेव अलर्ट रहेगा- लेकिन इसकी तीव्रता कम होगी। इसलिए, पंजाब और हरियाणा में 4 दिन तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा और फिर येलो अलर्ट रहेगा। गंगीय पश्चिम बंगाल में 1-2 दिन तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा और उसके बाद येलो अलर्ट रहेगा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है, पश्चिमी विक्षोभ के असर की भी संभावना है। इसीलिए उत्तर भारत, खासकर पूर्वी भागों, जैसे उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम होगा। बाकी राज्यों में भी स्थिति ऐसी ही रहेगी।

13:12 (IST) 13 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: यूपी – बिहार में रेड अलर्ट

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: मौसम विभाग ने बताया कि हीटवेव के कोर जोन- उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में आज भी रेड अलर्ट रहेगा। बिहार में 2 दिन तक रेड अलर्ट रहेगा, उसके बाद ऑरेंज और फिर येलो अलर्ट रहेगा। उन्होंने बताया कि हीटवेव के कोर जोन- उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में आज भी रेड अलर्ट रहेगा। बिहार में 2 दिन तक रेड अलर्ट रहेगा, उसके बाद ऑरेंज और फिर येलो अलर्ट रहेगा। झारखंड में 3 दिन तक रेड अलर्ट रहेगा- 13, 14 और 15 जून को। उत्तर प्रदेश में 3-4 दिन तक रेड अलर्ट रहेगा, फिर ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

13:03 (IST) 13 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: उत्तर भारत के मौसम में खास बदलाव नहीं

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: भारतीय मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि उत्तर भारत में मौसम में बहुत ज़्यादा बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान तक बादलों का सिस्टम और हल्की आंधी आज भी जारी रहेगी। हीटवेव के कोर जोन- उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में आज भी रेड अलर्ट रहेगा। बिहार में 2 दिन तक रेड अलर्ट रहेगा, उसके बाद ऑरेंज और फिर येलो अलर्ट रहेगा।

12:23 (IST) 13 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: दिल्ली NCR में लू सताएगी

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 48-72 घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर के जिलों में बागपत, बुलंदशहर, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, फरीदाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, झज्जर, मेरठ, उत्तरी दिल्ली, उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम, पलवल, रोहतक, शाहदरा, सोनीपत, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण पूर्व, दक्षिण पश्चिम और पश्चिमी दिल्ली में कई स्थानों पर तेज गर्म हवाओं के साथ लू की स्थिति गंभीर हो सकती है।

11:18 (IST) 13 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: दिल्ली में रहेगी लू की स्थिति

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE:  राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और लू चलने की संभावना जताई है। विभाग ने कभी-कभी तेज हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

10:46 (IST) 13 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: उत्तर भारत में कब दस्तक देगा मानसून?

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के बिहार और झारखंड में 16-18 जून तक, उत्तर प्रदेश में 20-30 जून तक और दिल्ली में 27 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है, जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए सामान्य शुरुआत की तारीख है। 

10:44 (IST) 13 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी गर्म हवाएं

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म हवाएं बंगाल की खाड़ी के ऊपर कमजोर मानसून पर हावी हो रही हैं और मध्य तथा उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में गर्म मौसम की स्थिति को बढ़ा रही हैं। पूर्व पृथ्वी विज्ञान सचिव माधवन राजीवन ने कहा कि सामान्य प्रगति के बाद मानसून का क्रम भंग हो रहा है।

10:17 (IST) 13 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में आंधी बारिश की संभावना

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राजस्थान राज्य के दक्षिणी भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश बांसवाड़ा के दानपुर और राजसमंद के नाथद्वारा में 30.0 मिमी और डूंगरपुर में 6 मिमी, भीलवाड़ा में 1 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। अधिकारी ने बताया कि आगामी दिनों में राज्य के दक्षिणी व पश्चिमी भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

10:15 (IST) 13 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 13 जून LIVE: जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों में राज्य के उत्तरी एवं पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस होने और कहीं-कहीं तापलहर चलने की संभावना है। वहीं पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की सम्भावना है।