आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में कहा- मैंने ऐलान किया कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हम 1,000 रुपए हर महीने देंगे। चन्नी साहब बोले कि केजरीवाल काला है, ये उल्टी सीधी बातें करता है। मैं काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं, मेरी नीयत साफ है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को उनकी बात रास नहीं आई। कुछ लोगों ने दिल्ली को लेकर उनसे तीखे सवाल किए।
शिव मिश्रा ने पूछा- दिल्ली में महिलाएं नहीं हैं क्या मोहम्मद केजरीवाल डिसूजा जी। प्रसन्ना ने कहा- कृपया दिलवाला अपनी पार्टी के पैसों से बनिये और फ्रीबाइज लुटाइए। सरकारी पैसों यानि हम जनता के पैसों से न बनें। एक यूजर ने कहा कि आप ऐलान के अलावा करते क्या हो तो एक अन्य ने तंज कसते हुए कहा कि आज तक के भारतीय इतिहास का सबसे झूठा।
वीरेश शर्मा ने कहा- बेटा पहले यही योजना दिल्ली में लागू करके दिखाओ उसके बाद पंजाब में लागू करना पंजाब की महिलाएं महिलाएं हैं दिल्ली की महिलाएं क्या महिलाएं नहीं है। एक और का कहना था कि चुनाव आते ही केजरीवाल को फ्री वायदे याद आने लगते हैं। अभी दिल्ली की अदालत में तब मुंह छिपाते फिर रहे थे जब कोर्ट उनसे लोगों के मकान का किराया देने को कह रही थी। लॉकडाउन में झूठ बोल दिया कि किराया दिल्ली सरकार दे देगी। जब लोगों ने पैसा मांगा तो कहने लगा कि वो तो ऐसे ही बोल दिया था। अब तक मुंह छिपाते फिर रहे हैं।
#WATCH मैंने ऐलान किया कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हम 1,000 रुपए हर महीने देंगे। चन्नी साहब बोले कि केजरीवाल काला है, ये उल्टी सीधी बातें करता है। मैं काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं, मेरी नीयत साफ है: जालंधर में अरविंद केजरीवाल, AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM pic.twitter.com/dlMuf5lj0k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2021
#Breaking
केजरीवाल का कांग्रेस पर वार- तुम हज़ारों, करोड़ों.अरबों रुपए डकार कर भी आलसी नहीं हुए तो हमारी महिलाएँ 1000 रु. लेकर आलसी कैसे हो जाएँगी?#PunjabElections2022 #ArvindKejriwal #AAPvsCongress @ArvindKejriwal @AamAadmiParty pic.twitter.com/kZpclg9cWk— News18 India (@News18India) December 7, 2021
बेटा पहले यही योजना दिल्ली में लागू करके दिखाओ उसके बाद पंजाब में लागू करना पंजाब की महिलाएं महिलाएं हैं दिल्ली की महिलाएं क्या महिलाएं नहीं है
— @वीरेश कुमार वर्मा???? (@Veeresh39286761) December 7, 2021
ध्यान रहे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब के मोगा पहुंचे। यहां उन्होंने तीसरी गारंटी की घोषणा की। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये महीने देने का एलान केजरीवाल ने किया। उन्होंने इसे दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तीकरण योजना बताई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर परिवार में तीन महिलाएं हैं तो भी उनके खाते में एक-एक हजार रुपये हमारी सरकार जमा करवाएगी।
उधर, कांग्रेस ने केजरीवाल पर झूठे वायदे करने का आरोप लगाकर कहा कि वो महिलाओं को आलसी बना रहे हैं। केजरीवाल ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि – तुम हज़ारों, करोड़ों.अरबों रुपए डकार कर भी आलसी नहीं हुए तो हमारी महिलाएँ 1000 रु. लेकर आलसी कैसे हो जाएंगी?