PM Modi Dahod Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन यानी सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां दाहोद में भी माताओं-बहनों ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए त्याग दिया। दाहोद में महर्षि दधीचि ने देह का त्याग किया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ भी आंतकवादियों ने किया, क्या मोदी चुप बैठ सकता है, जो ऐसा करेगा मोदी उसे मिट्टी में मिलाएगा। यह केवल ऑपरेशन नहीं है। आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से टकराना कितना मुश्किल है। जरा सोचिए, बाल-बच्चों के सामने पिता को गोली मारी। आज भी तस्वीर देखते हैं तो खून खौलता है। इसलिए मोदी ने वही किया जिसके लिए देशवासियों ने मोदी को चुना है।

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा है। यह नए भारत की तस्वीर है और ऑपरेशन सिंदूर हमारी क्षमता और बदलते भारत की तस्वीर है। 26 मई, साल 2014 में आज के ही दिन पहली बार मैंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। मैं देश सेवा में जुटा हूं। इन सालों में देश ने वे फैसले लिए, जो अकल्पनीय थे। इन वर्षो में दशकों पुरानी बेडियों को हमने तोड़ा है। देश हर सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है। आज हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं।

26 मई की तारीख पीएम मोदी के लिए क्यों है खास?

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे शूरवीरों ने वह कर दिखाया जिसने दुनिया ने इससे पहले नहीं देखा। हमने 22 मिनट में अता पता करके उन्हें मिट्टी में मिला दिया। बौखलाहट में जब पाकिस्तानी सेना ने दुस्साहस दिखाया तो भारतीय सेना ने भी धूल चटा दी। बंटवारे के बाद जिस देश का जन्म हुआ उसका एक ही लक्ष्य है भारत का नुकसान करना। हमारा लक्ष्य विकसित भारत का है। उसी दिशा में काम कर रहे हैं। भारत ने दिखा दिया कि सिंदूर मिटाने वाले का मिटना तय है।

मोदी जी अपनी तीनों सेनाओं को खुली छूट दी और हमारी सेना ने वो कर दिखाया जो दुनिया ने पिछले कई दशकों से नहीं देखा था। हमने सीमा पार चल रहे आतंक के नौ सबसे बड़े आतंकी ठिकाने, उन्हें ढूंढ निकाला। हिसाब-किताब पक्का कर लिया और 22 तारीख को जो खेल खेला गया था, छह तारीख की रात को 22 मिनट में हमने उन्हें मिट्टी में मिला दिया। लेकिन जब पाकिस्तानी सेना ने दुस्साहस दिखाया तो हमारी सेना ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी।

PM ने कहा कि आज दाहोद में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इनमें सबसे उल्लेखनीय दाहोद में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री है। तीन साल पहले मुझे इसकी आधारशिला रखने का सौभाग्य मिला था। अब इस फैक्ट्री से पहला इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव सफलतापूर्वक बनाया गया है। एक और बड़ी उपलब्धि यह है कि गुजरात में पूरा रेलवे नेटवर्क अब 100 प्रतिशत विद्युतीकृत हो गया है। इसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता ताज मोहम्मद ने सुनाया रोड शो का किस्सा

दुनिया भर में आज मेड इन इंडिया का जलवा है। दुनिया के बाजार में भारत की अलग पहचान बनी है। विकसित भारत के लिए हम दिन-रात काम कर रहे हैं। हमारे बनाए रेल डिब्बे कई देश में जा रहे हैं। भारत स्मार्टफोन, हथियारों का निर्यात कर रहा है।

पीएम मोदी ने विकसित भारत के सपने का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है। आज हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं।

देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो हम भारत में ही बनाएं, ये आज के समय की मांग है। भारत आज तेज गति से मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में आगे बढ़ रहा है। देश की जरूरत के सामान का निर्माण हो या फिर दुनिया के अलग-अलग देशों में हमारे देश की बनी हुई चीजों का एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं दिन-रात देश की सेवा में लगा रहता हूं। विपक्ष के लोगों के पास एक ही काम है दिन भर मोदी को गालियां देना। मैं विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर रहा हूं। वहीं, गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी की फैन हो गईं सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन। पढ़ें…पूरी खबर।