Hisar Lok Sabha Chunav Result 2024: हिसार लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जबरदस्त वापसी हुई है। कांग्रेस के जयप्रकाश ने 63381 वोटों से बीजेपी के रंजीत चौटाला को हरा दिया है। 25 मई को यहां मतदान हुआ था। कांग्रेस ने हिसार से जय प्रकाश को टिकट दिया था तो बीजेपी ने रंजीत चौटाला को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं जेजेपी से नैना चौटाला तो लोकदल से सुनैना चौटाला चुनावी मैदान में थीं।

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Watch Here । Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

हिसार लोकसभा सीट राजनीतिक तौर पर भाजपा, इनेलो,जजपा के साथ ही कांग्रेस के लिए भी काफी अहम है। हिसार लोकसभा चुनाव में इस बार पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के तीन सदस्य अलग अलग पार्टियों से आमने सामने है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से दुष्यंत चौटाला को हराकर बीजेपी के बृजेंद्र सिंह ने जीत दर्ज किया था।

Haryana Lok Sabha Seat Results 2024 LIVE: Watch Here

हिसार लोकसभा का इतिहास

1952 में बने हिसार लोकसभा क्षेत्र से अबतक 7 बार कांग्रेस के सांसद चुने गए हैं। इस लोकसभा सीट से साल 2009 के हुए चुनाव में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल विश्नोई सांसद चुने जा चुके हैं। अब तक के हुए चुनाव में चौधरी देवी लाल और भजन लाल के परिवार का प्रभाव इस सीट पर दिखता रहा है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में हिसार लोकसभा क्षेत्र से हीं दुष्यंत चौटाला सांसद बने थे।

2019 में हिसार लोकसभा का परिणाम

बीजेपी के बृजेन्द्र सिंह 6,03,289 वोटों के साथ चुनाव जीते थे। वहीं जेजेपी के दुष्यन्त चौटाला 2,89,221 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के भव्य बिश्नोई को 1,84,369 वोट प्राप्त हुए थे। बसपा के सुरेंद्र शर्मा को 45,190 मत प्राप्त हुए थे।

पार्टी उम्मीदवारवोट
बीजेपी बृजेन्द्र सिंह 6,03,289
जेजेपी दुष्यन्त चौटाला2,89,221
कांग्रेसभव्य बिश्नोई1,84,369

लोकसभा चुनाव 2014 के चुनावी नतीजे

2014 के लोकसभा चुनाव में देशभर में मोदी लहर के बावजूद हिसार लोकसभा से दुष्यंत चौटाला ने एनडीए प्रत्याशी को हराकर सबसे कम उम्र में लोकसभा पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव 2014 में दुष्यंत चौटाला को कुल 4,94,478 वोट मिले थे। हरियाणा जनहित कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई को 4,62,631 वोट प्राप्त हुए थे। कांग्रेस के संपत सिंह 1,02,509 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

पार्टी उम्मीदवार वोट
जजपादुष्यंत चौटाला4,94,478
हरियाणा जनहित कांग्रेसकुलदीप बिश्नोई 4,62,631
कांग्रेससंपत सिंह1,02,509

रंजीत सिंह चौटाला, नैना चौटाल और सुनैना चौटाला में क्या है रिश्ता

हिसार लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी रणजीत चौटाला हैं तो वहीं इनेलो से सुनैना चौटाला चुनाव लड़ रही हैं।जेजेपी से नैना चौटाला चुनावी मैदान में हैं। सुनैना और नैना चौटाला रिश्ते में देवरानी-जेठानी लगती तो वहीं रंजीत सिंह चौटाला चौधरी देवीलाल के बेटे हैं। हरियाणा की राजनीति में चौटाला परिवार काफी अहम माना जाता है।