तिरंगा यात्रा में मारे गए दोस्त चंदन की मौत का बदला लेने के लिए फायरिंग की थी, फायरिंग से पहले आरोपी ने फेसबुक लाइव किया था, और बदला लेने की बात कही थी ।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी को आज उनकी पुण्यतिथि पर देश उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है, मैं भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।’’
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का समग्र जीवन और शांति एवं अहिंसा का उनका संदेश पूरी दुनिया के लिए सर्वकालिक तौर पर सामयिक है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा, सत्याग्रह और असहयोग के अपने दर्शन से लोगों को एकजुट कर राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व किया था।
प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से निष्कासित करने पर के.सी.त्यागी ने कहै कि पिछले कई दिनों से प्रशांत किशोर और पवन वर्मा के वक्तव्य आपत्तिजनक और अनुशासन की कार्यवाही का हिस्सा थे, लिहाजा उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी के नेता एक के बाद एक दिल्ली के शाहीन बाग पर पुरजोर हमले कर रहे हैं। इस कड़ी में सबसे ताजा बयान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुन चुघ ने दिया है। उन्होंने शाहीन बाग की तुलना आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से कर डाली है।
आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 की वो काली शाम थी जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। गांधी जी उस समय बिड़ला हाउस में थे और प्रर्थना करने जा रहे थे। वहीं नाथूराम गोडसे आया और उनका पैर छुए और फिर गांधी जी पर दनादन तीन गोलियां दाग दी। यह पूर देश में आग की तरह फैल गई। इस खबर के बाद देश में एक अजीब सा सन्नाटा पसर गया था।
वहीं दिल्ली में चुनावी प्रचार जोरों पर है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताएक के बाद एक दिल्ली के शाहीन बाग पर पुरजोर हमले कर रहे हैं। इस कड़ी में ताजा बयान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुन चुघ ने दिया है। उन्होंने शाहीन बाग की तुलना आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से कर डाली है। यही नहीं, उन्होंने बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के उस बयान का भी समर्थन किया है जिसके लिए ठाकुर पर EC द्वारा कार्रवाई का जा चुकी है।

