पंजाब और हरियाणा में रविवार को तापमान गिरने से लोगों को अब भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है और लुधियाना समेत कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में करनाल सबसे अधिक सर्द स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से कुछ कम है। पंजाब में बठिंडा और आदमपुर सबसे अधिक सर्द स्थान रहा और दोनों स्थानों पर न्यूनतमत तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के हिसार, अंबाला और नारनौल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री, 7.2 डिग्री और 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में एनपीआर का काम 15 मई से शुरू होगा और 28 मई तक चलेगा। यह जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण व मकान गणना के साथ किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री शनिवार को भाजपा दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज एनपीआर 2010 को ही अपडेट किया जा रहा है। कोई नया रजिस्टर तैयार नहीं किया जा रहा है।