रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण की भव्य तैयारियां की गई है। मंच पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मोरहाबादी में तीन भव्य पंडाल सजाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राज्यस्थान के सीएम अशोक गहलोत पहुंचे हुए है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ दिखावटी विकास की बातें हो रही हैं, लेकिन कुपोषण से बच्चों की जान जा रही है जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भाजपा शासित उप्र में बच्चों को मिड डे मील में बेकार खाना दिया जाता है। बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं लेकिन स्वेटर नहीं मिले।
शीतलहर की गिरफ्त में आई राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम और इस मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहांत में तापमान और गिरने की संभावना है। शहर में वर्ष 1997 के बाद पहली बार लोग दिसंबर में इतनी ठंड का सामना कर रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है।
Highlights
रांची: हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली; राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू द्वारा शपथ दिलाई गई।
झारखंड: राजद के तेजस्वी यादव, AAP के संजय सिंह और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी झारखंड के सीएम पद की शपथ ले रहे हैं।
रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण की भव्य तैयारियां की गई है। मंच पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मोरहाबादी में तीन भव्य पंडाल सजाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
जामिया मिलिया इस्लामिया की छात्रा आयशा रेना ने पिछले 2 हफ्तों में, जामिया मिलिया इस्लामिया के कई छात्रों को पिनारयी विजयन सरकार और उनकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। हम उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हैं।
मेरठ के एसपी के वायरल वीडियो पर डीएम सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहान है कि उन्होंने यह सब मुसलमानों के लिए नहीं कहा, लेकिन शायद उन लोगों ने जो पाकिस्तान समर्थक नारे लगा रहे थे, पथराव करते हुए। ऐसी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के लिए, एसपी शहर का बयान गलत नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि युवावस्था की कीमत को नहीं आंका जा सकता है। ये जीवन का सबसे मूल्यवान कालखंड होता है। पीएम ने कहा कि आपका जीवन इस पर निर्भर करता है कि आप अपनी युवावस्था का उपयोग किस प्रकार करते हैं।
भाजपा ने शनिवार को कहा कि संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) भारत में शरण लिये हुए बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों की दशा सुधारने पर लक्षित एक मानवतावादी कदम है।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चलने से शनिवार को राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में न्यूनतम तापमान इस मौसम में सबसे कम स्तर पर चला गया। घने कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से हवाई, रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुए।
शीतलहर से नए वर्ष तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD): उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, बिहार के कई स्थानों पर तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और 0.5 डिग्री सेल्सियस -1 डिग्री सेल्सियस पर तापमान में वृद्धि हुई है। मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर और राजस्थान में अलग-थलग स्थानों पर है।
नेशनल कांफ्रेंस ने अवकाश संबंधी जम्मू-कश्मीर के आधिकारिक कैलेंडर से पार्टी संस्थापक शेख अब्दुल्ला की जयंती हटाए जाने पर शनिवार को नाराजगी जताते हुए इस फैसले की समीक्षा करने की मांग की और कहा कि लोगों को लोकतांत्रिक रूप से जागृत करने में उनके योगदान को कमतर नहीं किया जा सकता।
भदोही पुलिस ने नागरिकता कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में 59 लोगों को चिन्हित किया है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने शनिवार (28 दिसंबर) को बताया कि 59 लोगों को चिन्हित करके शहर में कई जगहों पर उनके पोस्टर लगाये गये हैं और उनकी सूचना देने वालों का नाम पता गुप्त रखते हुए इनाम देने की घोषणा की गयी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (28 दिसंबर) को कहा कि उनकी पार्टी भाजपा द्वारा उनकी सरकार के खिलाफ जारी किये गये ‘‘आरोपपत्र’’ का अध्ययन करेगी और उसमें दिये गये अच्छे सुझावों को अगले पांच सालों में लागू करेगी। दिल्ली भाजपा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया और आरोप लगाया कि उसने पिछले पांच सालों में लोगों को ‘गुमराह किया’ और ‘बेवकूफ बनाया’ तथा वह 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले किये गये वादों को पूरा करने में ‘‘विफल’’ रही।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को कहा कि जब तक वह जिंदा हैं, तब तक बंगाल में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू नहीं होगा और न ही यहां कोई निरोध केंद्र होगा। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में एक कार्यक्रम में कहा कि कोई भी देशवासियों से नागरिकता जैसे उनके अधिकार नहीं छीन सकता।
ममता ने विवादित सीएए के खिलाफ देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि यह कैसे हो सकता है कि वे 18 साल की उम्र में सरकार चुनने के लिए मतदान तो करें, लेकिन उन्हें विरोध करने का अधिकार न दिया जाए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिये शनिवार को एक दिन के लिये असम आएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। कांग्रेस के असम प्रभारी हरीश रावत ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को यहां पत्रकारों से कहा कि गांधी रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे राज्य में कानून के खिलाफ आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपड़ा उद्योग के प्रतिनिधियों से क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मसलों के बारे में संक्षिप्त ब्योरा देने को कहा है ताकि उनका समाधान किया जा सके। तिरूपुर एक्सपोटर्स एसोसएशिन (टीईए) के अध्यक्ष राजा एम षणमुगम ने शुक्रवार को यह कहा। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मोदी ने देश भर से कपड़ा उद्योग के 11 प्रतिनिधियों के साथ अपने निवास पर 26 दिसंबर को बैठक की। बैठक का मकसद उद्योग की स्थिति को जानना था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई-यू) के तहत एक करोड़ मकान मंजूर करने के शहरी विकास मंत्रालय के एलान को शुक्रवार (27 दिसंबर) को ‘बहुत बड़ी उपलब्धि’ करार दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस पहल की पहचान पारर्दिशता, प्रौद्योगिकी के उपयोग और तीव्र क्रियान्वयन रहे हैं। मैं शहरी विकास मंत्रालय की पूरी टीम को यह सुनिश्चित करने के लिए बधाई देता हूं कि हर भारतीय के सर पर छत हो।’
झारखंड में शनिवार (28 दिसंबर) को कांग्रेस और झामुमो मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी के फार्मूले को अंतिम रूप दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में अपने लिए पांच मंत्री पद और विधानसभा अध्यक्ष का पद भी चाहती है। इस संबंध में एक सूत्र ने बताया कि झामुमो विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को देने के लिए लगभग तैयार है। हालांकि वह कांग्रेस कोटे से सिर्फ चार मंत्री चाहता है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दलदल में फंसे हाथी की मौत हो गई है। कोरबा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को यहां बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल के केन्दई वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुल्हरीया गांव के समीप एक दलदल में बीते मंगलवार को हाथी फंस गया था। लगातार कोशिश के बाद हाथी को निकाल लिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार (28 दिसंबर) को संशोधित नागरिकता कानून को सही ठहराते हुए कहा कि महात्मा गांधी पाकिस्तान से आने वाले शरणार्थियों को शरण देने के पक्ष में थे। भाजपा नेता ने इस विवादास्पद कानून का बचाव करने के लिए गोवा के मडगांव में संवाददाता सम्मेलन किया। उन्होंने कहा, ‘यह (यह कानून) राजनीतिक विचारधारा के लिए नहीं बल्कि मानवता के लिए है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यही बात महात्मा गांधी ने कही थी जब उन्होंने (जवाहरलाल) नेहरू को लिखा था और कहा था कि (पाकिस्तान के) शरणार्थियों को भारत में शरण दी जानी चाहिए।’
झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद से जनता से लगातार मिल रहे प्यार एवं सम्मान से अभिभूत हैं और उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे उन्हें उपहार में बुके के बजाय पुस्तकें दें जो सदा उनका ज्ञानवर्धन करती रहेंगी।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस वर्ष एक अप्रैल से 27 दिसंबर तक एक भी दुर्घटना हुए बिना रेल के संचालन का श्रेय रेलवे के 13 लाख कर्मचारियों को दिया। मडगांव में शुक्रवार को संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने इसे एक महान उपलब्धि बताया। रेलमंत्री ने कहा, ‘इस वर्ष एक अप्रैल से 27 दिसंबर तक एक भी रेलयात्री की (दुर्घटना में) मौत नहीं हुई है। यह दिन रात काम करने वाले रेलवे के 13 लाख कर्मचारियों के लिए एक महान उपलब्धि है। वे जाड़ा, गरमी, बरसात हर परिस्थिति में, यहां तक की हिंसा की स्थिति में भी रेलवे का सुगम संचालन सुनिश्चित करते हैं।’
कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को शहर में आप सरकार के पांच साल के शासन की ''पोस्टमार्टम'' रिपोर्ट जारी कर शासन द्वारा विकास के दावों को ‘झूठ का पुलिंदा’ बताया। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपनी सरकार का एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया था जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कामों का लेखा-जोखा था। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘केजरीवाल सरकार के काम की असल रिपोर्ट यह है कि दिल्ली के लोगों को केवल गंदा पेयजल और प्रदूषित हवा मिल रही है और पूरा शहर खांसी और सांस की बीमारियों से पीड़ित है। रिपोर्ट कार्ड झूठ का पुंिलदा है।’’
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मांग की है कि उन्हें सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा हटा दी जाए। हजारे ने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को शुक्रवार (27 दिसंबर) को पत्र लिखा और कहा कि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराना सार्वजनिक धन की बर्बादी है। हजारे ने कहा, ‘मैंने राज्य सरकार से मेरी सुरक्षा हटाने की मांग की है, लेकिन सरकार ने मेरे अनुरोध का जवाब नहीं दिया।’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच मुझे पता चला कि सरकार कुछ लोगों की सुरक्षा हटा रही है। इसलिए, मैं भी आपसे सुरक्षा हटाने का अनुरोध करता हूं।’
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र 15 से 20 जनवरी के बीच जारी किया जाएगा। पश्चिमोत्तर दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र में एक टाउन हाल बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोगों के सहयोग से दस्तावेज तैयार कराया जाएगा और दिल्ली को स्वच्छ रखने तथा यातायात की समस्या से निजात जैसे मुद्दों को घोषणापत्र में प्रमुख स्थान दिया जाएगा ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मशहूर तमिल गीतकार वैरामुथू को मानद डॉक्टरेट की उपाधि देने के विश्वविद्यालय के फैसले के बाद शनिवार को यहां निजी विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में शामिल होने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। भाजपा प्रवक्ता एस जी सुरया के अनुसार उन्होंने ‘तमिलों और तमिलनाडु की भावना का सम्मान’ करते हुए अपनी यात्रा ‘रद्द’ कर दी है।
महाराष्ट्र के मुंबई में घाटकोपर की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फिलहाल आग को बुझाने की कोशिश जारी है। 15 दमकल की गाड़ियां अभी भी मौके पर मौजूद हैं।
हेमंत सोरेन की ताजपोशी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पी चिदंबरम, सपा के अखिलेश यादव, आरजेडी के तेजस्वी यादव, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मौजूद रहेंगे।
सीटेट दिसंबर 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया गया। 5.42 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास किया है। परीक्षा 8 दिसंबर को देशभर के 110 शहरों में आयोजित की गई थी।
उत्तर प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर कथित पुलिस अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश भवन के बाहर प्रदर्शन करने का प्रयास करने वाले कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । जामिया समन्वय समिति ने उत्तर प्रदेश भवन के ‘घेराव’ का आ’’ान किया था । इस समिति में विभिन्न राजनीतिक समूहों के छात्र शामिल हैं ।
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने करोड़ों रुपये के पंजाब एवं महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में पांच आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को यहां मेट्रोपोलिटन अदालत में 32 हजार पन्नों का आरोप पत्र दायर किया। आरोप पत्र में बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस, पूर्व चेयरमेन वरयाम सिंह, बैंक के पूर्व निदेशक सुरजीत अरोड़ा के अलावा हाऊसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के प्रमोटर राकेश वधावन और सारंग वधावन का नाम है।
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की रिहाई की मांग तथा सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ अपने विरोध को और मुखर बनाने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास की ओर जा रहे सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया। इस मार्च में हिस्सा ले रहे प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथ बांध रखे थे ताकि उन पर इस प्रदर्शन के दौरान आगजनी के आरोप नहीं लगाए जा सके।
शाह ने कह कि हम सब बचपन से नारा लगाते थे कि इस देश में दो निशान, दो प्रधान और दो संविधान नहीं चलेंगे। लेकिन वर्षों तक कुछ नहीं हुआ। लेकिन आज जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त हो गया है। आज तिरंगा कश्मीर में आसमान की बुलंदियों को छूता हुआ शान से लहरा रहा है
रायपुर में राहुल गांधी ने कहा कि पहले दुनिया कहती थी कि भारत और चीन एक रफ्तार से विकास कर रहे हैं, लेकिन अब दुनिया भारत में हिंसा को देख रही है। सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, बेरोजगारी भी बढ़ रही है।
तिरुपति से लगभग 70 किलोमीटर दूर कलकिरी के पास एक सुदूरवर्ती क्षेत्र में राज्य परिवहन निगम की एक बस और एक कार के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार को महल गांव में हुई जब वे एक समारोह में भाग लेने के बाद यहां से रायचोटी लौट रहे थे।
अभिनेता कुशल पंजाबी ने बृहस्पतिवार देर रात बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 42 वर्ष के थे। कुशल ने ‘काल’ और ‘लक्ष्य’ जैसी फिल्मों और रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर’ में काम किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब दो बजे कुशल के माता-पिता को उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। कुशल ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं ठहराया जाए।
शीतलहर की गिरफ्त में आई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। यहां पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।’’ आर्द्रता का स्तर 86 फीसदी रहा।
कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकालेगी। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अपने स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम में और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
रायपुर में राहुल गांधी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सभी धर्म और जातियों के लोगों को साथ लिए बिना नहीं चल सकती है। सदन में सभी भारतीयों की आवाज जबतक सुनी नहीं जाएगी, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था का कुछ नहीं हो सकता है।
भारत की पहली बड़ी लाइन वाली वातानुकूलित (एसी) लोकल ट्रेन ने बुधवार को दो साल पूरे कर लिए। इस दौरान पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने इस ट्रेन से कम से कम 40.03 करोड़ रुपये कमाए। शुक्रवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी तालुका में एक निजी स्कूल के हेडमास्टर को 14 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। भिवंडी तालुका पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रमोद नायक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पोक्सो) तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नायक भिवंडी तालुका के शेलार इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में हेडमास्टर था। उसने 10वीं कक्षा की एक छात्रा को अपने केबिन में बुलाया और कथित तौर पर उससे छेड़छाड़ की।