महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस मंत्रिमंडल विस्तार में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के कुल 36 मंत्री शपथ लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शपथ समारोह में शिवसेना के 13, एनसीपी के 13 और कांग्रेस के 10 मंत्री शपथ लेंगे। शिवसेना के 10 कैबिनेट मंत्री होंगे और 3 राज्य मंत्री होंगे।

पिछले कुछ दिनों में चल रही भीषण शीतलहर के कारण 30 और 31 दिसंबर को हरियाणा में सभी स्कूल बंद रहेंगे। रविवार (29 दिसंबर) को एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘भीषण ठंड के मद्देनजर सरकार ने 30 और 31 दिसंबर को राज्य में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।’ इसमें कहा गया है, ‘इसके बाद, एक से 15 जनवरी, 2020 के बीच सर्दी की छुट्टियों के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे।’

शहर के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक समारोह में हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कांग्रेस और आरजेडी के नेता भी शपथ ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में विभिन्न दलों के कई बड़े नामों के शामिल होने का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दावा सही प्रतीत होता नहीं दिख रहा है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल रांची नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं शपथ ग्रहण को विपक्षी एकजुटता का बड़ा केन्द्र बनाने के प्रयास में जुटी कांग्रेस और झामुमो को उस समय बड़ा झटका लगा जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के भी रांची का कार्यक्रम नहीं बनाए जाने की जानकारी मिली।

Live Blog

Highlights

    14:13 (IST)30 Dec 2019
    शिवसेना आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

    शिवसेना आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

    14:01 (IST)30 Dec 2019
    राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भड़के

    कांग्रेस नेता केसी पाडवी ने जब कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने शपथपत्र से अलग कुछ और भी कहा। इस पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भड़क गए और उन्हें दोबारा शपथ लेने को कहा।

    13:47 (IST)30 Dec 2019
    कांग्रेस के अमित देशमुख ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

    मुंबई: कांग्रेस के अमित देशमुख ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

    13:42 (IST)30 Dec 2019
    एनसीपी विधायक राजेंद्र शिंगणे ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

    एनसीपी विधायक राजेंद्र शिंगणे ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, शिंगणे अजित पवार के करीबी माने जाते हैं। पिछली कांग्रेस और एनसीपी सरकार में मंत्री थे।

    13:08 (IST)30 Dec 2019
    अजित पवार फिर बने उपमुख्यमंत्री

    महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। सबसे पहले अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अजित पवार ने इससे पहले बीजेपी के साथ सरकार बनाकर डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी, अब वह एनसीपी के कोटे से उद्धव सरकार में डिप्टी सीएम बने हैं।

    12:54 (IST)30 Dec 2019
    आदित्य ठाकरे संभालेंगे CMO

    महाराष्ट्र में PMO की तर्ज पर CMO बनाने की तैयारी है, इसमें आदित्य ठाकरे को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके तहत मुख्यमंत्री कार्यालय के पूरे कामकाज को संभाला जाएगा। बता दें कि इस बार कैबिनेट में मुंबई से किसी विधायक को मंत्री नहीं बनाया जा रहा है, सिर्फ आदित्य ठाकरे को ही मौका मिला है।

    11:55 (IST)30 Dec 2019
    शिवसेना  नेता आदित्य ठाकरे ने आज  मंत्री की शपथ लेगें

    शिवसेना  नेता आदित्य ठाकरे ने आज  मंत्री की शपथ लेगें।

    11:17 (IST)30 Dec 2019
    NCP से ये विधायक बनेंगे मंत्री

    अजीत के अलावा, एनसीपी में दिलीप वालसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, बालासाहेब पाटिल, और दत्तात्रय भरने (सभी पश्चिमी महाराष्ट्र), अनिल देशमुख, डॉ. राजेंद्र शिंगाने (विदर्भ), जितेंद्र अवध और नवाब मलिक (मुंबई महानगर क्षेत्र), धनंजय मुंडे और राजेश टोपे (मराठवाड़ा), अदिति तटकरे (कोंकण), डॉ. किरण लहमटे (उत्तर महाराष्ट्र) को शामिल किए जाने की संभावना है।

    10:19 (IST)30 Dec 2019
    शिवसेना के 12 विधायक बनेंगे मंत्री

    शिवसेना की तरफ से अनिल परब, रवींद्र वायकर, सुनील प्रभु (सभी मुंबई), भास्कर जाधव, उदय सामंत (कोंकण), शंभुराज देसाई, प्रकाश अबितकर (पश्चिमी महाराष्ट्र), अब्दुल सत्तार, संजय शिरसाट / तानाजी सावंत (मराठवाड़ा), आशीष जायसवाल, संजय रायमुलकर और बच्चू कडु (विदर्भ), गुलाबराव पाटिल, दादा भुस (उत्तर महाराष्ट्र), और प्रताप सरनाइक (ठाणे) के मंत्री बनने की संभावना है।

    08:53 (IST)30 Dec 2019
    ग्रेटर नोएडा में कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा

    ग्रेटर नोएडा में कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा, दनकौर थाना क्षेत्र के खेरली में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 5 घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के वक्त कार में 11 लोग सवार थे, सभी यूपी के संभल से दिल्ली जा रहे थे।

    07:25 (IST)30 Dec 2019
    महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार होगा

    महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस मंत्रिमंडल विस्तार में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के कुल 36 मंत्री शपथ लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शपथ समारोह में शिवसेना के 13, एनसीपी के 13 और कांग्रेस के 10 मंत्री शपथ लेंगे। शिवसेना के 10 कैबिनेट मंत्री होंगे और 3 राज्य मंत्री होंगे।

    19:45 (IST)29 Dec 2019
    दुबई के होटल में भारतीय का शव लटका मिला

    संयुक्त अरब अमीरात में शरजाह के एक होटल में 33 साल के एक भारतीय नागरिक का शव लटका मिला। इसके बाद शहर की पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

    19:28 (IST)29 Dec 2019
    आगरा में बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत

    आगरा में थाना सदर अंतर्गत अनुपम नगर कोटली बगीची में रविवार सुबह बुलेट सवार व्यक्ति ने एक महिला को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

    18:34 (IST)29 Dec 2019
    केरल के राज्यपाल का विरोध करने वाले सदस्यों के खिलाफ बल प्रयोग की निंदा

    अलीगढ़ सोसाइटी आफ हिस्ट्री एण्ड आर्कियोलॉजी (आशा) ने कन्नूर विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खां का विरोध करने वाले कुछ प्रतिनिधियों पर बल प्रयोग का आरोप लगाते हुए इसकी निन्दा की है।

    17:08 (IST)29 Dec 2019
    सीएए, एनपीआर पर सकारात्मक चर्चा की जरूरत: उप राष्ट्रपति

    उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार (29 दिसंबर) को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) जैसे मुद्दों पर विचारपूर्ण और सकारात्मक बहस जरूरी है और प्रदर्शन के दौरान हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। नायडू ने कहा, ‘सीएए हो या एनपीआर, इन पर देश के लोगों को संवैधानिक संस्थाओं, सभाओं और मीडिया में विचारपूर्ण, सार्थक तथा सकारात्मक चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए कि यह कब आया, क्यों आया, इसका क्या प्रभाव होगा और क्या इसमें किसी बदलाव की जरूरत है।’

    16:50 (IST)29 Dec 2019
    ओडिशा में रेल पटरियों पर निर्माणाधीन पुल गिरा

    ओडिशा में बालासोर रेलवे स्टेशन के निकट रेल पटरियों पर निर्माणाधीन पुल का एक ‘बीम’ गिरने से रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि यहां के निकट शोभारामपुर में एक ‘ओवरब्रिज’ का निर्माण कार्य चल रहा था कि इसी दौरान छह बीम में से एक बीम गिर गया जिससे रेलवे लाइन के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना के कारण इस मार्ग से गुजरने वाली रेलगाड़ियां बीच में ही रूक गईं। यातायात शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया।

    16:07 (IST)29 Dec 2019
    भीषण ठंड के चलते हरियाणा में 30-31 दिसंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

    पिछले कुछ दिनों में चल रही भीषण शीतलहर के कारण 30 और 31 दिसंबर को हरियाणा में सभी स्कूल बंद रहेंगे। रविवार (29 दिसंबर) को एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘भीषण ठंड के मद्देनजर सरकार ने 30 और 31 दिसंबर को राज्य में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।’  इसमें कहा गया है, ‘इसके बाद, एक से 15 जनवरी, 2020 के बीच सर्दी की छुट्टियों के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे।’

    14:26 (IST)29 Dec 2019
    प.बंगाल: तृणमूल के गढ़ में भाजपा की सेंध, चुनावी हिंसा, सीएए विरोधी प्रदर्शन रहे

    पश्चिम बंगाल में राजनीति के लिहाज से 2019 काफी उथल पुथल भरा रहा। इस साल लोकसभा चुनावों में भाजपा ने जहां राज्य में तृणमूल के गढ़ में सेंध लगाई तो वहीं ममता बनर्जी के खेमे ने भगवा पार्टी को रोकने के लिए ‘‘सर्व-समावेशी’’ से अपना सुर बदलकर ‘‘बंगाली अस्मिता’’ पर केंद्रित कर दिया।सत्ता विरोधी लहर के सहारे भाजपा ने इस बार के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में 42 में से 18 संसदीय सीटें जीतीं जबकि 2014 में पार्टी राज्य में सिर्फ दो सीटें ही जीत पाई थी।

    14:15 (IST)29 Dec 2019
    केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के परिवारों की देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार: अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (29 दिसंबर) को कहा कि मोदी सरकार देश की रक्षा करने वाले केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के परिवारों की देखभाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। शान ने यहां सीआरपीएफ के नए मुख्यालय भवन के शिलान्यास के दौरान सीआरपीएफ र्किमयों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि अर्धसैनिक बल के प्रत्येक जवान कम से कम 100 दिन अपने परिवार के साथ बिताएं।

    13:18 (IST)29 Dec 2019
    हरियाणा, पंजाब में ठंड से कोई राहत नहीं

    हरियाणा और पंजाब के लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिल रही है। हरियाणा में हिसार और पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।  हिसार में 0.2 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 0.5 डिग्री सेल्सियस के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। यहां तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया। शीत लहर के बढ़ते कहर के बीच दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में रात का तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात है।

    12:20 (IST)29 Dec 2019
    झारखंड में शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल हो रहे कई बड़े नाम

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में विभिन्न दलों के कई बड़े नामों के शामिल होने का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दावा सही प्रतीत होता नहीं दिख रहा है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रांची नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं शपथ ग्रहण को विपक्षी एकजुटता का बड़ा केन्द्र बनाने के प्रयास में जुटी कांग्रेस और झामुमो को उस समय बड़ा झटका लगा जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के भी रांची का कार्यक्रम नहीं बनाए जाने की जानकारी मिली।

    12:07 (IST)29 Dec 2019
    दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप जारी, शीतलहर जारी रहने का अनुमान

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भयंकर शीतलहर के साथ कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार (29 दिसंबर) को सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के न्यूनतम तापमान से एक डिग्री अधिक है। दिल्ली में शनिवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जब न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शहर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 500 मीटर से कम हो गई। कोहरे के कारण 13 ट्रेनें 6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जबकि दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य है और किसी उड़ान को रद्द नहीं किया गया है।

    11:29 (IST)29 Dec 2019
    हेमंत सोरेन के साथ राजद का एक, कांग्रेस के दो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे

    हेमंत सोरेन शहर के मोरहाबादी मैदान में शनिवार (28 दिसंबर) की दोपहर दो बजे आयोजित एक समारोह में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के अलावा शपथ लेने वाले तीन मंत्रियों के नाम के अधिपत्र (वारंट) पर राज्यपाल ने आज सुबह हस्ताक्षर किये।

    10:32 (IST)29 Dec 2019
    सीएए प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए दो लोगों के घर पहुंचे राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों की गोलीबारी में मारे गए सैम स्टैफोर्ड और दीपांजल दास के घर पहुंचे। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ एक रैली को संबोधित करने के बाद राहुल यहां हातीगांव इलाके में स्थित स्टैफोर्ड के घर गए। गांधी एक दिवसीय असम दौरे पर थे।

    09:23 (IST)29 Dec 2019
    दरियागंज हिंसा में आरोपियों की भूमिका तय करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच करे पुलिस: अदालत

    एक अदालत ने शनिवार को दिल्ली पुलिस से कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करे ताकि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले हफ्ते दरियागंज इलाके में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार 15 आरोपियों की कथित संलिप्तता का पता लगाया जा सके। अदालत ने कहा कि इलाके से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की जांच करने से कथित अपराध में आरोपियों की नीयत भूमिका तय होने की संभावना है।

    08:55 (IST)29 Dec 2019
    असम के आर्थिक विकास को पटरी से उतारने के प्रयास में कांग्रेस : पटवारी

    असम सरकार के प्रवक्ता और उद्योग मंत्री चन्द्रमोहन पटवारी ने केन्द्र की पिछली कांग्रेस सरकारों पर असम समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए शनिवार (28 दिसंबर) को कहा कि कांग्रेस और वाम दल अपने राजनीतिक हितों के लिये राज्य के आर्थिक विकास को पटरी से उतारने का प्रयास कर रहे हैं। पटवारी ने 1985 में हुए असम समझौता को 34 साल बाद भी लागू नहीं होने का दोष कांग्रेस के सिर पर मढ़ा। असम में विदेशियों के खिलाफ छह साल तक चले आंदोलन के बाद समझौता हुआ था।

    08:22 (IST)29 Dec 2019
    एक करोड़ से अधिक हुए ‘माईगोव’ के यूजर, पीएमओ ने की वेबसाइट की प्रशंसा

    नागरिकों पर केंद्रित सरकारी वेबसाइट ‘माईगोव इंडिया’ में पंजीकृत सदस्यों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो जाने के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार (28 दिसंबर) को कहा कि यह वेबसाइट विचारों और अंतर्दृष्टि के एक जीवंत केंद्र के रूप में उभरी है। पीएमओ ने कहा कि ‘माईगोव इंडिया’ वेबसाइट ने इस सोच के साथ पांच साल पहले अपनी यात्रा आरंभ की थी कि यह भारत के लोगों की आवाज और विचारों के लिए मंच मुहैया कराएगी।

    19:59 (IST)28 Dec 2019
    सेना के डॉक्टरों ने ट्रेन में कराई महिला की डिलीवरी

    भारतीय सेना के डॉक्टरों, कैप्टन ललिता और 172 मिलिट्री हॉस्पिटल के कैप्टन अमनदीप ने हावड़ा एक्सप्रेस में यात्रा करते समय एक यात्री की समय से पहले डिलीवरी करवाई। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

    19:46 (IST)28 Dec 2019
    अमित शाह ने आईटीबीपी मुख्यालय का दौरा किया

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) मुख्यालय का दौरा कर चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। शाह के साथ गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और गृह सचिव अजय भल्ला भी मौजूद थे। उन्होंने यहां लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बल के मुख्यालय में करीब चार घंटे बिताए।

    19:21 (IST)28 Dec 2019
    पुलिस ने रोका तो पैदल ही मंजिल पर पहुंचीं प्रियंका

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पुलिस के रोकने पर नए नागरिकता कानून के खिलाफ हाल में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी के घर पैदल ही पहुंच गई।

    15:48 (IST)28 Dec 2019
    असम को नागपुर और आरएसएस के चड्डीवाले नहीं चलाएंगे

    कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने असम में राहुल ने कहा कि असम को नागपुर और आरएसएस के चड्डीवाले नहीं चलाएंगे। इसे तो असम की जनता ही चलाएगी।

    14:38 (IST)28 Dec 2019
    पी चिदंबरम का अमित शाह पर हमला

    पी चिदंबरम ने कहा कि अमित शाह को वापस राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को देखना चाहिए। उन्होंने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। अब वह राहुल गांधी से डिबेट करना चाहते हैं।

    13:05 (IST)28 Dec 2019
    वायरल वीडियो पर मेरठ के एसपी अखिलेश नारायण सिंह का बयान

    अपने वायरल वीडियो पर मेरठ के एसपी अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि हमें देखकर कुछ लड़कों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और भागने लगे। मैंने उनसे कहा कि अगर आप पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं और भारत से इतनी नफरत करते हैं कि आप पत्थर फेंकते हैं तो पाकिस्तान चले जाते हैं। हम उनकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

    12:13 (IST)28 Dec 2019
    अरुण जेटली की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान जेटली का परिवार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी मौजूद रहे।

    12:00 (IST)28 Dec 2019
    भाजपा: असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष इंद्रमणि बोरा का निधन

    भाजपा की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष इंद्रमणि बोरा का गुवाहाटी में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।



    10:40 (IST)28 Dec 2019
    कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। आज कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस है। राहुल, मनमोहन समेत कई वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद रहे।

    09:18 (IST)28 Dec 2019
    सीएए से राज्य के मूल निवासी नहीं होंगे प्रभावित: असम के मुख्यमंत्री

    असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कहा कि सताए गए लोगों की एक ‘‘छोटी संख्या’’ को भारतीय नागरिकता देने से राज्य के वे मूल निवासी प्रभावित नहीं होंगे जिनके हित असम समझौते द्वारा सुरक्षित रखे गए हैं। सोनोवाल ने असम के मोरीगांव जिले में ‘शांति एवं प्रगति मार्च’ को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार मूल निवासियों के भूमि अधिकारों, संस्कृति एवं भाषा की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    09:00 (IST)28 Dec 2019
    गोयल ने संशोधित नागरिकता कानून का बचाव करने के लिए महात्मा गांधी का हवाला दिया

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को संशोधित नागरिकता कानून को सही ठहराते हुए कहा कि महात्मा गांधी पाकिस्तान से आने वाले शरणार्थियों को शरण देने के पक्ष में थे। भाजपा नेता ने इस विवादास्पद कानून का बचाव करने के लिए गोवा के मडगांव में संवाददाता सम्मेलन किया। उन्होंने कहा, ‘‘ यह (यह कानून) राजनीतिक विचारधारा के लिए नहीं बल्कि मानवता के लिए है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यही बात महात्मा गांधी ने कही थी जब उन्होंने (जवाहरलाल) नेहरू को लिखा था और कहा था कि (पाकिस्तान के) शरणार्थियों को भारत में शरण दी जानी चाहिए।’’

    08:30 (IST)28 Dec 2019
    संशोधित नागरिकता कानून से देश की साख पर कोई असर नहीं होगा: पुरी

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून से देश की धर्मनिरपेक्ष साख पर कोई असर नहीं होगा और विपक्षी दलों पर इस नये कानून के बारे में गलत जानकारी फैलाने का अरोप लगाया। पुरी ने ट्वीट कर कहा कि विपक्षी दल संशोधित कानून का इस्तेमाल कर सरकार विरोधी अभियान चला रहे हैं, जिसमें गलत जानकारी का प्रसार, भारत के हितों का विरोध करने वाली ताकतों को एकत्र करना और हिंसा भड़काना शामिल है।

    07:59 (IST)28 Dec 2019
    जब तक मैं जिंदा हूं, बंगाल में संशोधित नागरिकता कानून लागू नहीं होगा: ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को कहा कि जब तक वह जिंदा हैं, तब तक बंगाल में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू नहीं होगा और न ही यहां कोई निरोध केंद्र होगा। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में एक कार्यक्रम में कहा कि कोई भी देशवासियों से नागरिकता जैसे उनके अधिकार नहीं छीन सकता।
    ममता ने विवादित सीएए के खिलाफ देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि यह कैसे हो सकता है कि वे 18 साल की उम्र में सरकार चुनने के लिए मतदान तो करें, लेकिन उन्हें विरोध करने का अधिकार न दिया जाए।