वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश करते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे में वृद्धि के लिए 2500 किलोमीटर का एक्सप्रेस हाईवे, 9000 किलोमीटर का आर्थिक गलियारा और 2000 किलोमीटर का सामरिक राजमार्ग बनाया जाएगा।
वित्त मंत्री ने संसद में केन्द्रीय बजट 2020-21 पेश करते हुए कहा कि इसके अलावा तटवर्ती इलाकों में 2 हजार किलोमीटर की सड़कों तथा इतनी ही लंबाई के सामरिक राजमार्गों का निर्माण किया जाएगा।
बजट 2020-21, वित्त मंत्री: मानव रहित रेल फाटकों को समाप्त कर दिया है। 27,000 किमी लंबी रेल लाइन का विद्युतीकरण किया जाएगा। मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड रेल के कार्य में तेजी लाई जाएगी। रेलवे के स्वामित्व वाली भूमि पर बड़े पैमाने पर सोलर क्षमता स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।


बिहार के सारण जिले में शनिवार (01 फरवरी) को भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब काफिला कोपा बाजार में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। सूत्रों ने बताया कि 20-25 युवकों ने काफिले पर पथराव किया। कोपा के थाना प्रभारी शिवनाथ राम ने कहा कि घटना में कन्हैया कुमार को कोई चोट नहीं आयी है। हालांकि, काफिले में शामिल एक वाहन की खिड़की के कांच टूट गए। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे किसका हाथ है, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि हमलावर मौके से भागने में सफल रहे।
नोएडा: सेक्टर 65 में हल्दीराम की बिल्डिंग में अमोनिया गैस का रिसाव, लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाला गया।
पीएम मोदी :आज सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को कई अलग-अलग परीक्षाएं देनी होती हैं। इस व्यवस्था को बदलकर, अब नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी द्वारा लिए गए ऑनलाइन कॉमन एक्जाम के जरिए, नियुक्तियां की जाएंगी
दिल्ली: शाहीन बाग इलाके में एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
बजट पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला: भाजपा सरकार इस बात से गुरेज़ करती है कि अर्थव्यवस्था को एक वैश्विक आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मंदी और तालाबंदी इस सरकार की पहचान बन गई है। पिछली 6 तिमाहियों में विकास दर लगातार गिरकर 5 प्रतिशत से कम हो गई है।
दिल्ली: शाहीन बाग इलाके में एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
पीयूष गोयल:आज का बजट बहुत ही बैलेंस बजट है इस बजट में स्टार्टअप को प्रोत्साहन दिया है,अलग-अलग प्रकार से टैक्स में छूट दी गई है जिसमें कॉर्पोरेट टैक्स में पहले ही घोषणा कर दिया थाअब एक्सपोर्ट के लिए बहुत सारे नए स्कीम की घोषणा की है जिसे सस्ते ब्याज पर एक्सपोटर्स को पैसा मिल जाएगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण: विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को 22 हज़ार करोड़ का प्रस्ताव। भारतनेट कार्यक्रम को 6 हजार करोड़ का प्रस्ताव।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2500 करोड़ आवंटन करने का प्रस्ताव है। संस्कृति मंत्रालय के लिए 3,150 करोड़ रुपए की व्यवस्था का प्रस्ताव है।
बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण: 2020-21 के लिए 15 लाख करोड़ का कृषि ऋण का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री किसान के सभी पात्र लाभार्थी केसीसी स्कीम में शामिल किए जाएंगे।
दिल्ली: केंद्रीय बजट 2020-21 की मुद्रित प्रतियां संसद में लाई गई।
दिल्ली: केंद्रीय बजट 2020-21 की मुद्रित प्रतियां संसद में लाई गई। #Budget2020 pic.twitter.com/EujwDVdtas
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2020
दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर संसद पहुंचे। केंद्रीय बजट 2020-21 की प्रस्तुति सुबह 11 बजे।
वित्त मंत्रालय दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2020-21 की प्रस्तुति से पहले 'बही-खाता' के साथ।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, CAA पर: ये महात्मा गांधी का नाम लेकर बचना चाहते हैं। क्या महात्मा गांधी ने कभी कहा कि हिंदू, सिख, ईसाई सिर्फ वही आए, एक भी मुसलमान न आए। विभाजन के समय परिस्थितियां अलग थीं। देश में दंगे भड़के हुए थे इसलिए महात्मा गांधी ने वो निर्णय लिया था।
दिल्ली के जामिया नगर में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाला युवक सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश में दक्षिणपंथी संगठनों के दो लोगों की हत्या से संबंधित वीडियो और सामग्री देखता रहता था और इससे उसके अंदर गुस्से की भावना घर कर गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि वह सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों की खबरें भी पढ़ता था और इन प्रदर्शनों को ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियां’ मानता था।
दिल्ली: एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट वुहान (चीन) से 324 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची।