Shimla, Himachal Pradesh Weather Update Today: ठंड में मौसम ने करवट ली है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, शिमला और चंबा की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने आज और कल के लिए बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में इन इलाकों में जाने वाले सैलानियों के लिए सावधानी रखनी जरूरी है। क्योंकि बारिश होने के बाद ठंड और बढ़ने का अनुमान है। इन पर्यटन इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं बर्फबारी होने का भी अनुमान है।

आज और कल हो सकती है बारिश

बदलते मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज और कल यानी 23 और 24 दिसंबर को हिमाचल के कई पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि 25 दिसंबर क्रिसमस डे के दिन शिमला, कुल्लू, मनाली समेत सभी चोटी पहाड़ियों पर बर्फबारी होने की आशंका है।

मैदानी इलाकों मे सूखा

प्रदेश के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जा चुका है। वहीं राज्य के मैदानी इलाकों में पिछले तीन महीनों से बारिश नहीं होने से सूखे जैसी स्थिति हो गई है। बारिश नहीं होने से फसलों और फलों को काफी नुकसान भी हुआ है। इस साल सितंबर के आखिरी हफ्ते से ही हिमाचल में बहुत कम बारिश हुई है। आगामी मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बर्फबारी का अनुमान जताया है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बढ़ी ठंड, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 27 और 28 दिसंबर को आंधी के साथ भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने हिमाचल सहित अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों को भी सावधानी बरतने और ध्यान रखने की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार लाहौल-स्पीति जिले में सबसे कम तापमान -11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड और बर्फबारी की वजह से प्रदेश के 55 प्रतिशत मैदानी इलाकों में अभी तक रबी की फसलों की बुआई नहीं हो पाई है।

हिमाचल प्रदेश में ठंड की स्थिति ऐसी है कि सात स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे जा चुका है। जहां पानी जमने लगा है। सुबह के समय में बर्फ जमने की वजह से वाहनों को चलाने में पर्यटकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक शीतलहर और घने कोहरे की वजह से यातायात सेवाओं के प्रभावित रहने की आशंका जताई है।