PWD Minister Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर को चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर अमरीन कौर से शादी करेंगे। यह शादी चंडीगढ़ में होगी।

यह खबर उस समय सामने आई जब इन्विटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। विक्रमादित्य ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि, उनकी मां प्रतिभा सिंह ने इसकी पुष्टि की है। प्रतिभा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया , “हम इसे सीक्रेट रखना चाहते हैं। दरअसल मैं सही वक्त पर मीडिया के साथ पूरी जानकारी शेयर करूंगी।”

विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी

हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने 2019 में राजस्थान के आमेट की पूर्व रियासत की सुदर्शना सिंह चुंडावत से शादी की थी। अक्टूबर 2022 में सुदर्शना ने विक्रमादित्य और उनके परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उदयपुर की एक अदालत में एक दीवानी मुकदमा दायर किया था। विक्रमादित्य के परिवार के करीबी सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि दीवानी मुकदमे का निपटारा दो महीने पहले हो गया है और दंपति कानूनी तौर पर अलग हो गए हैं।

हिमाचल में सड़क किनारे कारोबार पर रार

कौन हैं विक्रमादित्य सिंह?

विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश की शिमला (ग्रामीण) सीट से विधायक हैं और सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पीडब्ल्यूडी का प्रभार संभालते हैं। शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से पढ़ाई करने के बाद विक्रमादित्य ने 2011 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से हिस्ट्री (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और बाद में 2016 में दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा किया। विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। 2017 में वह पहली बार शिमला ग्रामीण से चुने गए। उस साल राज्य के इतिहास में पहली बार एक पिता-पुत्र की जोड़ी ने पद की शपथ ली। कांग्रेस के गले की फांस बना हिमाचल नेमप्लेट विवाद