Tosham, Tohana, Ateli Election/Chunav Result 2024 (टोहना, तोशाम, अटेली विधानसभा चुनाव परिणाम 2024): हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 90 सीटों पर वोटिंग के बाद आज आए नतीजों में बीजेपी ने एक बार फिर बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही तीसरी बार राज्य में बीजेपी के सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। महत्वपूर्ण सीटों की बात करें तो कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आई श्रुति चौधरी ने तोशाम सीट अपने नाम कर ली है, जबकि टोहना सीट कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह ने जीत ली है। वहीं अटेली विधानसभा सीट की बात करें यहां से बीजेपी प्रत्याशी आरती सिंह राव आगे चल रही हैं और उनका जीतना तय ही माना जा रहा है।

Haryana Elections 2024 Results

तोशाम सीट पर बीजेपी प्रत्याशी श्रुति चौधरी की राजनीतिक साख दांव पर थी और उन्होंने अपनी सियासी ताकत दिखाई है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और चौधरी बंसीलाल के बेटे अनिरुद्ध चौधरी को हराया है। वहीं राव इंद्रजीत सिंह की बेटी ने अटेली सीट से कांग्रेस आरती सिंह राव ने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई है। बात टोहना की करें तो यह सीट कांग्रेस ने अपने नाम की है और परमवीर सिंह ने दस हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

Live Updates
17:45 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: अटेली विधानसभा सीट से बीजेपी की आरती राव की जीत तय

Ateli Vidhan Sabha Result अटेली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी आरती सिंह राव आगे चल रही हैं। उन्हें 56774 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर बीएसपी प्रत्याशी 18 राउंड की काउंटिंग के बाद 54274 पर अटक गए हैं, जिसके चलते आरती राव की जीत तय मानी जा रही है।

17:42 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: तोशाम से बीजेपी प्रत्याशी श्रुति चौधरी की जीत

Tosham Vidhan Sabha Result: तोशाम विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी को हराया है। श्रुति चौधरी को 76414 वोट मिले थे, जबकि अनिरुद्ध चौधरी 62, 157 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

17:38 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: टोहना विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे

Tohana Vidhan Sabha Result: टोहना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह ने 88,522 वोट हासिल किए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 77,686 वोटों के साथ बीजेपी नेता देंवेंद्र सिंह बबली रहे।

16:14 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: टोहना विधानसभा चुनाव नतीजे

Tohana Vidhan Sabha Chunav Results: टोहना विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस के परमवीर सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्हें वोट 88522 मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर बीजेपी के देवेंद्र सिंह बबली दूसरे नंबर पर रहे हैं। परमवीर सिंह की जीत का अंतर 10386 रहा।

15:38 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: आरती राव अटेली विधानसभा सीट से आगे

अटेली विधानसभा सीट पर 15 राउंड की वोटिंग के बाद बीजेपी की आरती सिंह राव आगे हो गई है, जबकि दूसरे नंबर पर बीएसपी प्रत्याशी अत्तर लाल दूसरे नंबर पर हैं।

15:01 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: टोहना विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे

17 राउंड के के बाद टोहना विधानसभा चुनाव के नतीजे

परमवीर सिंह, कांग्रेस - 879892

देंवेंद्र सिंह बबली, बीजेपी - 77363

14:24 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: श्रुति चौधरी 13 हजार वोटों से आगे

हरियाणा की तोशाम विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी श्रुति चौधरी आगे चल रही हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के खिलाफ 13 हजार से ज्यादा की बढ़त बना रखी है।

13:47 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: 14वें राउंड के बाद तोशाम विधानसभा चुनाव के रुझान

तोशाम विधानसभा चुनाव के नतीजे

श्रुति चौधरी - बीजेपी - 60363

अनिरुद्ध चौधरी - कांग्रेस - 48797

13:27 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: तोशाम सीट पर श्रुति चौधरी की अजेय बढ़त

तोशाम विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी श्रुति चौधरी दस हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। वे चुनाव के पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आईं और उनका डिसीजन फिलहाल सही साबित होता नजर आ रहा है। तोशाम सीट में निर्वाचन आयोग के मुताबिक अभी अब तक 12 राउंड की काउंटिंग हुई है, जिसमें श्रुति चौधरी को 56787 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 46291 वोटों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी उन्हें टक्कर देने में नाकाम साबित होते दिख रहे हैं।

13:04 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: 9वें राउंड के बाद टोहना सीट के परिणाम

टोहना विधानसभा चुनाव के नतीजे

परमवीर सिंह - कांग्रेस - 51538

देवेंद्र सिंह बबली - बीजेपी - 48309

13:01 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: 8वें राउंड के बाद अटेली से अत्तर लाल आगे

अटेली विधानसभा सीट चुनाव नतीजे

अत्तर लाल - बीएसपी -28544

आरती सिंह राव - बीजेपी - 24349

12:57 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: टोहना सीट पर बीजेपी कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

टोहना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह 2956 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी नेता देवेंद्र सिंह बबली 44131 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

12:39 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: टोहना सीट पर बीजेपी-कांग्रेस कांटे का मुकाबला

टोहना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह 524 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकी लीड अचानक गिर गई है। बीजेपी के देंवेंद्र पाल सिंह ने भयंकर लीड लेते हुए दूसरे नंबर आ गए हैं।

12:22 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: 7वें राउंड के बाद अटेली सीट के रुझान

अटेली विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे

अत्तर लाल, बीएसपी- 25285

आरती सिंह राव, बीजेपी - 20754

12:16 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: 7वें राउंड के बाद टोहना सीट के रुझान

टोहना विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे

परमवीर सिंह, कांग्रेस - 35855

देंवेंद्र सिंह बबली , बीजेपी - 34836

12:02 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE:07 राउंड के बाद बादशाहपुर सीट के रुझान

बादशाहपुर विधानसभा चुनाव नतीजे

बीजेपी - राव नरबहीर सिंह - 45658

कांग्रेस - वर्धन यादव - 26143

11:55 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: 6 राउंड के बाद तोशाम के रुझान

तोषाम विधानसभा चुनाव नतीजे

बीजेपी - श्रुति चौधरी - 27835

कांग्रेस - अनिरुद्ध चौधरी - 25764

11:52 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: 6 राउंड के बाद अटेली सीट के रुझान

अटेली विधानसभा चुनाव नतीजे

बीएसपी - अत्तर लाल - 22621

बीजेपी - आरती सिंह राव - 17197

11:39 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: 5 राउंड के बाद टोहना सीट के रुझान

परमवीर सिंह (कांग्रेस) - 27123

देवेंद्र सिंह बबली - 23142

11:31 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: तोशाम से श्रुति चौधरी 2951 आगे

तोशाम विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी 23,905 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं। वे अनिरुद्ध चौधरी से 2,951 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर निर्दलीय शशि रंजन परमार हैं।

11:28 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE : अटेली में दौड़ रहा हाथी

अटेली विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के नेता अत्तर लाल 5679 से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव हैं।

11:24 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: 4 राउंड की काउंटिंग के बाद टोहना सीट के रुझान

4 राउंड की काउंटिंग के बाद टोहना सीट के रुझान

परमवीर सिंह (कांग्रेस) - 23033

देवेंद्र सिंह (बीजेपी) - 16592

10:56 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: श्रुति चौधरी 3700 वोटों से आगे

बीजेपी नेता श्रुति चौधर 3785 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि दूसरे नंबर कांग्रेस नेता अनिरुद्ध सिंह हैं। तीसरे नंबर पर शशि रंजन परमार हैं।

10:53 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: बीएसपी नेता 6881 वोटों से आगे

बहुजन समाज पार्टी के नेता अत्तर लाल को 6881 वोटों से आगे चल रही हैं , जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी की आरती सिंह राव पीछे चल रही है।

10:44 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: परमवीर सिंह लगातार तीसरे राउंड में भी आगे

टोहना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह ने 6275 वोटों से बढ़त लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बीजेपी नेता बबली को लगातार तीन राउंड में पछाड़ा है। हालांकि अभी 14 राउंड की काउंटिंग बाकी है।

10:28 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: अटेली से BJP के अत्तर लाल आगे

अटेली विधानसभा सीट से बीजेपी के अत्तर लाल आगे चल रहे हैं उन्होंने 2574 वोटों की लीड ले रखी हैं।

10:27 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: परमवीर सिंह टोहना सीट से आगे

टोहना सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी परमवीर सिंह आगे चल रहे हैं। उन्होंने बीजेपी के देवेंद्र सिंह के खिलाफ 4489 वोटों की लीड ले रखी है।

10:14 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: श्रुति चौधरी ने बनाई बड़ी बढ़त

तोशाम सीट से श्रुति चौधरी 3000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही है। श्रुति अपनी मां और विधायक किरण चौधरी के साथ चुनाव से कुछ समय पहले ही बीजेपी में आई थी।

10:08 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: अटेली सीट से बीएसपी प्रत्याशी आगे

अटेली विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के नेता अतर लाल आगे चल रहे हैं। बीजेपी नेता आरती सिंह राव दूसरे नंबर पर चल रही है।

10:04 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: टोहना से कांग्रेस के परमवीर सिंह आगे

टोहना सीट से कांग्रेस नेता परमवीर सिंह आगे चल रहे हैं और बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली उनसे 2929 वोटों से पीछे हैं।