Panchkula, Jagadhri, Yamuna Nagar Election/Chunav Result 2024 (यमुनानगर, जगाधरी, पंचकूला विधानसभा चुनाव परिणाम 2024) Updates: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से पंचकूला, यमुनानगर और जगाधरी तीन महत्वपूर्ण सीटें हैं। पंचकूला की बात की जाये तो यहां बीजेपी के ज्ञान चंद गुप्ता ने जीत दर्ज की है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE यहां देखें

वहीं, जगाधरी सीट पर कांग्रेस के अकरम खान जीते हैं। यमुनानगर सीट पर भाजपा के घनश्याम अरोड़ा ने जीत हासिल की है। जनसत्ता.कॉम के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको हरियाणा की इन तीन विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम की पल-पल की अपडेट देंगे।

Ambala Cantt, Ladwa, Asand, Indri Election Results 2024 LIVE: असंध, अंबाला कैंट, लाडवा और इंद्री विधानसभा सीट पर कौन चल रहा आगे, जानें पल-पल के अपडेट्स

Live Updates

जगाधरी सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की थी। पंचकूला सीट पर भी 2014 और 2019 में बीजेपी को जीत मिली थी। वहीं, यमुनानगर सीट पर भी 2019 में भाजपा ने जीत का कमल खिलाया था।

07:45 (IST) 8 Oct 2024
Panchkula, Jagadhri, Yamuna Nagar Election/Chunav Result 2024 LIVE: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की पूजा

हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रह्म सरोवर स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

07:30 (IST) 8 Oct 2024
Panchkula, Jagadhri, Yamuna Nagar Election/Chunav Result 2024 LIVE: केवल चुनाव ड्यूटी पर मौजूद लोगों को ही प्रवेश की अनुमति

वोटों की गिनती से पहले झज्जर के डिप्टी कमिश्नर कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा, “मतगणना कर्मचारियों का रेंडमाइजेशन किया जाएगा, इसमें तय किया जाएगा कि कौन सा मतगणना कर्मचारी किस टेबल पर जाएगा। स्ट्रॉन्ग रूम खोला जाएगा और मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी, केवल नामित मतगणना एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। केवल चुनाव ड्यूटी पर मौजूद लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।”

07:12 (IST) 8 Oct 2024
Panchkula, Jagadhri, Yamuna Nagar Election/Chunav Result 2024 LIVE: क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

हरियाणा में कांग्रेस एक दशक बाद सत्ता में वापसी कर सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, दैनिक भास्कर ने कांग्रेस को 44-54, बीजेपी को 15-29, जेजेपी को 0-1, आईएनएलडी को 1-5 और आप को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। रिपब्लिक भारत-मैट्रिज़ पोल ने कांग्रेस को 55-62 सीटें, बीजेपी को 18-24, जेजेपी को 0-3, आईएनएलडी को 3-6 और AAP को कोई सीट नहीं दी। इंडिया टुडे-सी वोटर पोल में कांग्रेस को 50-58 सीटें, बीजेपी को 20-28 सीटें और आईएनएलडी और जेजेपी सहित ‘अन्य’ को 10-16 सीटें दी गईं। एक्सिस माई इंडिया ने कांग्रेस को 53-65 और बीजेपी को 18-28 सीटें दी हैं।

06:55 (IST) 8 Oct 2024
Panchkula, Jagadhri, Yamuna Nagar Election/Chunav Result 2024 LIVE: मतगणना केंद्र पर बढ़ाई गयी सुरक्षा

पंचकूला में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी।

https://x.com/ANI/status/1843461772680016240

06:36 (IST) 8 Oct 2024
Panchkula, Jagadhri, Yamuna Nagar Election/Chunav Result 2024: कुरूक्षेत्र की सैनी समाज धर्मशाला पहुंचे सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र की सैनी समाज धर्मशाला में पहुंचे।

https://x.com/ANI/status/1843456813066514587

06:33 (IST) 8 Oct 2024
06:25 (IST) 8 Oct 2024
Panchkula, Jagadhri, Yamuna Nagar Election/Chunav Result 2024: 8 बजे शुरू होगी मतगणना

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले वोटों की गिनती शुरू होने से पहले अधिकारियों ने कहा कि 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शुरू होने वाली मतगणना प्रक्रिया के लिए सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पंकज अग्रवाल ने सोमवार को पीटीआई को बताया, “मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।”

Jansatta.com के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िये हरियाणा की यमुनानगर, पंचकूला और जगाधरी सीट पर काउंटिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स।