Vidhan Sabha Election/Chunav Results 2019: महाराष्ट्र और विधानसभा चुनाव के नतीजे आज गुरुवार 24 अक्टूबर को घोषित होने वाले हैं। गुरुवार दोपहर तक तस्वीर साफ होने लगेगी कि दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी। बीजेपी दोनों ही प्रदेशों में लगातार दूसरी बार वापसी की उम्मीद कर रही है। तमाम तरह के पोल्स में भी यही उम्मीद जताई गई है। हालांकि, कांग्रेस और बाकी विपक्षी पार्टियां सत्ता विरोधी लहर के सहारे वापसी की आस लगाए बैठी है। जाहिर है, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी ही नहीं, आज देश के करोड़ों लोगों की भी इन नतीजों पर खास नजर होगी।
इसी वजह से jansatta.com और indianexpress.com आप तक पल-पल के अपडेट्स पहुंचाते रहेंगे। उधर, न्यूज चैनल्स ने भी इन चुनावी नतीजों को जनता तक पहुंचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं। Aaj Tak, News18 India, India TV, Zee News, ABP News जैसे चैनल्स सुबह से ही लाइव कवरेज आप तक पहुंचाएंगे। इन चैनल्स को आप अपने डीटीएच सर्विस यानी Tata Sky, Dish TV, Airtel DTH आदि के जरिए या केबल कनेक्शन पर देख सकते हैं। Hotstar, Jio TV, Airtel TV ऐप के जरिए भी इन चैनलों को लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा, इन इन चैनल्स के ऑनलाइन पोर्टल्स और मोबाइल ऐप्स भी आप तक पल-पल के अपडेट्स पहुंचाते रहेंगे।
यहां देखें LIVE नतीजे – हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2019
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा ‘‘महायुति’’ एवं कांग्रेस एनसीपी गठबंधन अथवा ‘महा अघाड़ी’ (मोर्चा) के बीच है । अन्य दलों में राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 101 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। चुनाव में 1400 निर्दलीय उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं। महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार हैं।
By-Election Results 2019 Live Updates: यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों के By-Election Results
वहीं, हरियाणा में विभिन्न राजनीतिक दलों के 1,169 उम्मीदवार मैदान में हैं। हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। हरियाणा में कांग्रेस ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा ने 90 में से 75 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है।

Highlights
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री फड़णवीस, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण तथा पृथ्वीराज चव्हाण शामिल हैं । फड़णवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से जबकि अशोक चव्हाण एवं पृथ्वीराज चव्हाण क्रमश: नांदेड़ जिले की भोकार एवं सतारा जिले की कराद दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए प्रयासरत है। भाजपा 164 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें उसके कमल के निशान पर चुनाव लड़ने वाले छोटे सहयोगी दलों के उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं शिवसेना ने 126 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 147 और सहयोगी राकांपा ने 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
भाजपा ने तीन खिलाड़ियों को मैदान में उतारा हैं जिसमें बबीता फोगाट (दादरी), योगेश्वर दत्त (सोनीपत में बरोडा) और संदीप सिंह (पेहोवा) शामिल हैं। वहीं भाजपा ने टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को (आदमपुर) से चुनाव मैदान में उतारा है।